T20 World Cup 2026: 'भारत फाइनल नहीं खेलेगा', पाकिस्तानी स्टार ने एक बार फिर विवाद को दिया जन्म
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर आलोचनाओं को आमंत्रित किया है। आमिर ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नहीं प ...और पढ़ें

संजू सैमसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर आलोचनाओं से घिर गए हैं। आमिर ने अनुमान लगाया है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
मोहम्मद आमिर ने इससे पहले कहा था कि भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। मगर 'सूर्या ब्रिगेड' ने उन्हें गलत ठहराते हुए रविवार को ईडन गार्डन्स पर वेस्टइंडीज को 4 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात देकर अंतिम-4 में जगह पक्की की थी। भारत के लिए संजू सैमसन (97*) ने उम्दा प्रदर्शन किया था।
मोहम्मद आमिर ने क्या कहा
मोहम्मद आमिर की इस कारण काफी किरकिरी हुई थी। मगर वो एक बार फिर बोल्ड बयान देकर सुर्खियों से घिर गए हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
भारत पूर्ण क्रिकेट नहीं खेल रहा है। भारत फाइनल नहीं खेलेगा। मेरा सेमीफाइनल का विश्लेषण सही था। मगर संजू सैमसन ने वाकई अच्छी क्रिकेट खेली। मुझे अब भी लगता है कि भारत पूर्ण क्रिकेट नहीं खेल रहा है। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई गेंदबाज फॉर्म में नहीं हैं। भारत की बल्लेबाजी देखिए, लगभग हर मैच में उनकी पारी लड़खड़ा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल अच्छा मुकाबला होगा, लेकिन मुझे भरोसा है कि भारत फाइनल में नहीं खेलेगा।
मोहम्मद आमिर, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज
🚨 MOHAMMAD AMIR SAID THAT INDIA WILL NOT PLAY THE FINAL 🚨
— Bemba Tavuma 🐐 (@gaandfaadtits) March 3, 2026
Tabish 🗣️- Amir bhai, your prediction went wrong, India has reached the semifinal. What will you say now?
Amir 🗣️- My semifinal analysis was correct, but Sanju Samson played really good cricket.
- Still, I feel India… pic.twitter.com/RBEyv2DLmI
संजू सैमसन छा गए
याद दिला दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का आखिरी मुकाबला खेला गया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए।
इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारतीय ओपनर संजू सैमसन जीत के नायक रहे, जिन्होंने 50 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। सैमसन ने मैच के बाद स्वीकार किया कि यह उनके करियर की संभवत: सर्वश्रेष्ठ टी20 आई पारी रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।