PAK vs NED: 'छक्का मारना इनका स्टाइल नहीं है', पहले मैच में बाबर आजम की ऑन-एयर बेइज्जती; धीमी पारी खेलकर हुए ट्रोल
टी20 विश्व कप 2026 का शनिवार से श्रीगणेश हुआ। कोलंबो में खेले गए कांटे के मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया। फहीम अशरफ की पारी क ...और पढ़ें
-1770464194176_m.webp)
बाबर आजम ने बनाए 15 रन।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की। कोलंबो में खेले गए पहले ही मैच सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान बड़े उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचा। फहीम अशरफ ने अंत में तूफानी पारी खेलकर टीम की लाज बचा ली।
बाबर का बल्ला नहीं चला
मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पर सबकी निगाहें थीं। हालांकि, बाबर ने एक बार फिर निराश किया। उन्होंने टी20 में टेस्ट वाली पारी खेली। उन्होंने 83.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 18 गेंदों पर 15 रन बनाए। अपनी इस पारी में बाबर ने सिर्फ 1 चौका लगाया। ऐसे में वह एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए
कैफ ने साधा निशाना
मैच के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हिंदी कमेंट्री में बाबर आजम पर निशाना साधते हुए कहा, "आपने बोला छक्का मारो, कहा मार पाएं। फील्डर पीछे है, उनकी ताकत नहीं है, उनका छक्का मारने का स्टाइल नहीं है। रन-ए-बॉल लो और मैच जीते जाओ उनका स्टाइल है। जहां बड़ा शॉट मारने गए, आउट हो गए।"
अच्छी शुरुआत के बाद गंवाए विकेट
पाकिस्तान के लिए यह जीत आसान नहीं रही। अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गिरते चले गए और अचानक आखिरी दो ओवरों में सिर्फ तीन विकेट शेष रहते हुए टीम को 29 रनों की जरूरत थी। तभी फहीम अशरफ ने अहम भूमिका निभाई और 19वें ओवर में तीन छक्कों सहित 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर पाकिस्तान को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
फहीम को दिया जीत का श्रेय
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने माना, "हमें यह जीत मुश्किल तरीके से हासिल करनी पड़ी। जीत का सारा श्रेय फहीम को जाता है।" फहीम ने कहा, "हम पिछले एक साल से इसी तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं। दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे होती रहती हैं, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, हमें इसकी आदत हो गई है।" डच कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने स्वीकार किया, "आज हम तीनों ही विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।