'100-150 छक्के जड़ने का रोजाना अभ्यास', MS Dhoni के फैन मुकुल चौधरी ने बताया अपनी सफलता का मंत्र
मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 54 रन की पारी खेलकर एलएसजी को 3 विकेट से जीत दिलाई। ...और पढ़ें

मुकुल चौधरी (Pic Credit- IPL.com)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर तरफ मुकुल चौधरी की चर्चा हो रही है। होगी भी क्यों नहीं, 22 साल के मुकुल ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हारी बाजी जिता जो दी। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर नाबाद 54 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
मुकुल ने केवल 27 गेंदों में दो चौके और सात छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली और एलएसजी को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दिलाई। मुकुल राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं। छोटी सी जगह से आईपीएल स्टार बनने की उनकी कहानी काफी प्रेरणादायी है।
बहरहाल, चर्चाओं से घिरे मुकुल ने बताया कि वो रोजाना 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करते हैं और यही वजह रही कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्हें मैच फिनिश करने में कोई परेशानी नहीं हुई। मुकुल पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।
मुकुल चौधरी का बयान
मैं यह पारी अपने पिता को समर्पित करता हूं। उनकी शादी भी नहीं हुई थी, उसके पहले ही वो हमेशा सपना देखते थे कि अपने बेटे को क्रिकेटर बनाएंगे। मैं हमेशा एमएस धोनी सर को देखता था कि वो कैसे मैच फिनिश करते हैं। मैं भी उसी नंबर पर खेला तो यह पारी उन्हें भी समर्पित है।
मुकुल चौधरी
अभ्यास का मिला फायदा
मुकुल चौधरी ने अपनी सफलता का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरी जीन्स ऐसे हैं और मैंने उसी तरह तैयारी कि मेरे शॉट्स में ताकत है और साथ ही मैं काफी अभ्यास करता हूं। रोजाना मैं करीब 100-150 छक्के जड़ने का अभ्यास करता हूं। पिछले पांच छह महीने में मैंने खूब अभ्यास किया और यह अब मेरे अंदर समा चुका है।'
हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस
मुकुल ने वैभव अरोड़ा द्वारा किए पारी के 17वें ओवर में धोनी के जैसे हेलिकॉप्टर शॉट खेला। इसकी भी उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की। युवा मुकुल ने कहा, 'मैंने इस शॉट का बचपन से अभ्यास किया। मुझे यह शॉट बहुत पसंद है और यह भी कि धोनी किस तरह इसे खेलते हैं। वो यॉर्कर पर भी छक्का मार देते हैं। अगर आप इस तरह की गेंद पर छक्का जड़ दो तो गेंदबाज सोचने लगता है कि अब क्या अलग करूं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।