Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: गेंदबाजों से नहीं, खुद ही आउट हो रहे ऋषभ पंत; पूर्व भारतीय ने किया चौंकाने वाला दावा

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:17 PM (IST)

    भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत अपना विकेट गेंदबाजो को मेहनत से लेने देने के बजाय खुद ही फेंक रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पंत के बल्‍ले से नहीं निकल रहे रन।

    नई दिल्ली, पीटीआई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत अपना विकेट गेंदबाजो को मेहनत से लेने देने के बजाय खुद ही फेंक रहे हैं। जिससे इस आइपीएल सीजन में ऋषभ की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस सीजन में सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 68 रन की नाबाद पारी ही पंत का एकमात्र शानदार प्रदर्शन रहा है। एलएसजी इस समय अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

    स्टार स्पो‌र्ट्स पर पंत और एलएसजी के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि उन्हें अपनी गलतियों पर बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत है। उनकी समस्याएं बनी हुई हैं, खासकर शीर्ष क्रम का अच्छा प्रदर्शन न कर पाना। वे अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहे हैं, लेकिन उनसे उन्हें कोई खास नतीजा नहीं मिला है। जब आप मार्करैम, पूरन, मार्श और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को देखते हैं, तो उनमें जबरदस्त क्षमता है, लेकिन उनके बीच साझेदारी नहीं बन पा रही है।

    19वें सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फ्रेंचाइजी ने 5 मैच खेले हैं और उन्‍हें 2 में ही जीत मिली है। पिछले 2 मुकाबले भी लखनऊ गंवा चुकी है। लखनऊ को पहले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और बैक टू बैक मुकाबले अपने नाम किए।

    लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से और कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से शिकस्‍त दी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ को मात दी। ऋषभ पंत ने 5 मैच में 104 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 1 अर्धशतक ही लगा पाए हैं। अन्‍य मुकाबलों में उन्‍होंने 1, 18, 10 और 7 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: '175 रन होते तो मैच हमारा था…', हार के बाद Nicholas Pooran ने बताया लखनऊ से कहां हुई चूक

    यह भी पढ़ें- RCB vs LSG: ऋषभ पंत दर्द से करहाते हुए गए मैदान से बाहर, जोश की गेंद पर हुए गंभीर घायल!