Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारे पास 190-200 के स्ट्राइक रेट के बल्लेबाज नहीं है', बाबर आजम के शतक के बाद कोच ने बताई पाकिस्तानी टीम की सच्चाई

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:54 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने शानदार शतक जमाया है। इस शतक के बाद उनकी टीम के कोच ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की अंदर की सच्चाई और कमी दोनों बयां कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बाबर आजम ने पीएसएल में जमाया शतक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और पीएसएल में पेशावर जल्मी के कोच अजहर महमूद ने अपने देश की एक सच्चाई पूरी दुनिया के सामने खोलकर रख दी है। उन्होंने जो बयान दिया है वो पीएसएल में बाबर आजम के शतक के बाद आया है। अजहर पेशावर टीम के कोच हैं और बाबर इस टीम के कप्तान हैं।

    बाबर ने रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक जमाया है। उन्होंने 52 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उनके इस शतक की मदद से पेशावर ने तीन विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने क्वेटा की टीम 137 रनों पर ढेर हो गई और उसे 118 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

    पाकिस्तान के पास नहीं हैं ऐसे बल्लेबाज

    बाबर के इस शतक के बाद अजहर ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 में बाबर को सही तरह से यूज नहीं किया। उन्होंने कहा, "बाबर आजम के साथ समस्या उनको दिया गया रोल था। उनकी कम स्ट्राइक रेट के कारण उनको मजबूरन वर्ल्ड कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए कहा गया। अगर मैं स्ट्राइक रेट की बात करूं तो वर्ल्ड कप में जो पाकिस्तान की बेस्ट बल्लेबाज था साहिबजादा फरहान। उनका स्ट्राइक रेट भी 135 (136.64) का था। बाबर का 128 का था। इसलिए ज्यादा अंतर नहीं था।"

    उन्होंने कहा, "हमें इस बात को कबूल करना होगा कि पाकिस्तान के ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिनका स्ट्राइक रेट 190-200 का था। बाबर आजम को उपयोग सही तरह से करना चाहिए था जिस तरह से हमने पीएसएल में किया है।"

     

    स्ट्राइक रेट को लेकर होती है आलोचना

    बाबर आजम की टी20 में स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना होती है। इसी कारण उन्हें टी20 की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था। इसी के चलते वह टीम से बाहर भी हो चुके थे। बाबर पहले मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर टी20 में पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते थे, लेकिन बाद में उन्हें मध्य क्रम में भेजा गया ताकि वह टीम को स्थिरता प्रदान करें और फिनिशर बल्लेबाजों के लिए मंच तैयार करें। हालांकि, बाबर इस में भी फेल नजर आए।

    यह भी पढ़ें- PSZ vs QTG: Babar Azam ने डॉट बॉल का अनोखा रिकॉर्ड बनाया, टी20 के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शतक जड़कर किया धमाका, PSL के इतिहास में कर दिया बड़ा उलटफेर