पीएम मोदी से लेकर विराट-सचिन तक, U19 World Cup 2026 जीतने पर इन दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई
भारत ने वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। यह भारत का रिकॉर्ड छठा U19 विश्व कप ह ...और पढ़ें

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की जूनियर टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड की टीम ने उनके घुटने टेक दिए। इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बड़े-बड़े दिग्गजों को प्रभावित किया और कई हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी।
इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और गृहमंत्री अमित भी शामिल हैं। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। म्हात्रे अप उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत की प्रतिभा क्रिकेट में चमक रही है। हमें अपनी अंडर-19 टीम पर गर्व है, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया और यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्लेयर्स के उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।"
India’s cricketing talent shines!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
सचिन तेंदुलकर ने भी दी बधाई
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर बधाई देते हुए लिखा, "चैंपियन! इस युवा टीम और उनके निडर खेल पर मुझे बहुत गर्व है। कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को बधाई। इस पल का आनंद लें, जब आपके पास सूर्यवंशी हो, तो एक यादगार ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जाती है। शाबाश, वैभव।"
Champions!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 6, 2026
So proud of this young group and the fearless cricket they played. Well done to the entire team, including coaches and support staff. Enjoy the moment!
When you have a Sooryavanshi, a timeless blockbuster is expected! Well done, Vaibhav! pic.twitter.com/wGXtwt55SS
विराट कोहली हुए खुश
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके विराट कोहली भी इस मौके पर खुश दिखाई दिए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "अंडर-19 भारतीय टीम को वर्ल्ड कप दोबारा जीतने पर हार्दिक बधाई। अंडर-19 क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सहायक स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई।"
Congratulations to the U-19 Indian team for lifting the World Cup once again. Our domination in the age group cricket and beyond continues. Well done to the whole squad and the support staff. 👏🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2026
अन्य हस्तियों ने भी दी बधाई
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर तमाम पूर्व क्रिकेटरों और हस्तियों ने बधाई दी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और वसीम जाफर जैसे दिग्गज शामिल हैं।
Congratulations to our young champs as Team India lifts ICC Men's #U19WorldCup. Your blazing performance, setting the crowning record of winning the cup for the sixth time, thrilled young players with joy, enthusiasm, and motivation.
The nation celebrates your victory. pic.twitter.com/nHKqy7bT8W
— Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2026
Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 for the record sixth time! Remaining undefeated throughout the tournament, the team has done the nation proud with its dominant performance. I wish the talented young players a very bright…
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 6, 2026
Proud of you boys! The bright future is here! #IndiaU19 pic.twitter.com/scltL9F4Pu
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2026
यह भी पढ़ें- Rinku Singh का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने पहुंचाया तगड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें- IND U19 vs ENG U19: 'मैं इस अवॉर्ड को...,' 175 रन ठोकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कुछ ऐसा, जीत लिया सभी का दिल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।