RCB vs LSG: 'खिताब अभी दूर...', जीत के बाद भी सावधान दिखे कप्तान Rajat Patidar; इनके लिए दिल खोलकर रखा
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के बाद गेंदबाजों को प ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar Statement: आईपीएल 2026 के 23वें मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी और सीजन की चौथी जीत के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका के टॉप पर कब्जा किया। मैच में आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो बिलकुल सही साबित हुआ। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
जवाब में आरसीबी की टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी की टीम ने ये मैच जीत लिया। मैच जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान काफी खुश नजर आए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने बताया कि इस जीत से वो काफी संतुष्ट हैं। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों को जीत का पूरा क्रेडिट दिया।
Rajat Patidar ने जीत का किसे दिया क्रेडिट?
दरअसल, जीत के बाद रजत पाटीदार ने कहा, "हमारी गेंदबाजी शानदार रही। मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात यह रही कि हमने टॉस जीता। जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने पिच पर गेंद को सटीक उछाल के साथ डाली वह देखना वाकई सुखद था।"
इस मैच में आरसीबी की टीम से क्रुणाल पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन दिए। हालांकि, सुयश को कोई सफलता नहीं मिली। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कप्तान रजत पाटीदार ने कहा,
"मुझे खुद नहीं पता होता कि वह (क्रुणाल पांड्या) अगली गेंद क्या फेंकने वाले हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि वह बहुत ही साहसी गेंदबाज हैं। साथ ही, सुयश की स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी देखना भी जबरदस्त था।"
इसके अलावा भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड की नई गेंद की जोड़ी पर उन्होंने कहा कि बेशक, एक कप्तान के लिए अगर आपके पास टी20 लीग में ऐसे विशेषज्ञ गेंदबाज हों, तो काम आसान हो जाता है, क्योंकि आपको उन्हें यह नहीं बताना पड़ता कि आगे क्या करना है। उनका अनुभव और विचार टीम के अन्य गेंदबाजों की भी मदद कर रहे हैं।
आरसीबी की फील्डिंग पर रजत ने कहा,
IPL की शुरुआत से ही RCB अपनी फील्डिंग की तीव्रता पर काम कर रही है। (फिल) साल्ट ने भी इसे जारी रखा, वह आमतौर पर ऐसे ही एक हाथ से लपकने वाले और उड़ते हुए कैच लेते हैं, इसलिए उनके लिए यह आसान था।
रजत पाटीदार
वहीं, जब उनसे आईपीएल 2026 के खिताब जीतने की उम्मीदों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नहीं, अभी खिताब का रास्ता बहुत लंबा है। फिलहाल, हम सिर्फ एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।