RR vs SRH: 'मैं खेलने के लिए फिट नहीं', Riyan Parag ने अपने बारे में अपडेट देकर चौंकाया
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के समय अपनी फिटनेस को लेकर चौंकाने वाला खु ...और पढ़ें

रियान पराग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के समय एक चौंकाने वाला खुलासा किया। रियान पराग ने कहा कि वो इस मैच के लिए फिट नहीं हैं।
पराग ने मुल्लांपुर में टॉस के समय कहा कि वो पूरी तरह इस मुकाबले के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन टीम की खातिर वो खेलने के लिए तैयार हुए।
पराग ने क्या कहा
हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते क्योंकि यह लक्ष्य का पीछा करने के लिहाज से अच्छा मैदान है। यह ग्राउंड अच्छा है क्योंकि हमने यहां लक्ष्य का पीछा भी किया और लक्ष्य की रक्षा भी की। मैं खेलने के लिए फिट नहीं हूं। हमारे पास जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं। मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। अगर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खेले तो शानदार होगा। जडेजा की प्लेइंग 11 में वापसी हुई और दुबे इंपैक्ट प्लेयर में रखे गए।
रियान पराग, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
कप्तान की उपयोगी पारी
रियान पराग की फिटनेस का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी दिखा। वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रियान पराग ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाए। प्रफुल हिंगे ने पराग की पारी का अंत किया। देखना दिलचस्प होगा कि पराग फील्डिंग के समय अपनी चोट को कैसे संभालेंगे?
राजस्थान रॉयल्स ने बनाया विशाल स्कोर
याद दिला दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने एलिमिनेटर मैच में टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (97) की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए।
खबरें और भी
बिहार के लाल ने जीता दिल
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में आतिशि पारी खेलकर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रन बनाए। वैभव का स्ट्राइक रेट 334 रन का रहा। इसके अलावा ध्रुव जुरैल ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।