विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:56 PM (IST)

सचिन तेंदुलकर ने एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास पर भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने धोनी के शुरुआती करियर और उनके साथ ड्रेसिंग रूम के यादगार पलों को याद किया।

एमएस धोनी-सचिन तेंदुलकर

एमएस धोनी-सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद उनके शुरुआती करियर को याद किया है। तेंदुलकर ने उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर खुद को भाग्यशाली माना। धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले संन्यास का एलान किया था।

धोनी ने अपने 18 साल के आईपीएल करियर को अलविदा कहा था। धोनी के संन्यास के बाद से ही क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब तेंदुलकर भी इसमें शामिल हो गए हैं। तेंदुलकर ने बताया कि उन्होंने धोनी को जब पहली बार देखा, तो यकीन था कि वे खास करेंगे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।

सचिन तेंदुलकर ने धोनी को लेकर किया पोस्ट

तेंदुलकर ने धोनी को लेकर अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मुझे आज भी याद है कि बांग्लादेश में एमस को बैटिंग करते हुए देखा था। सौरव से मैंने कहा था कि उनकी पावर हिटिंग में कुछ खास है। आप देख सकते थे कि उनके अंदर एक अनोखा टैलेंट था और उन्होंने लंबा सफर तय किया। आपके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे यादगार पलों का हिस्सा बनना सच में बहुत खुशी की बात थी।"

क्रिकेट के भगवान ने बताया कि उन्हें यकीन था कि धोनी अपने करियर में कुछ खास करेंगे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया। तेंदुलकर ने लिखा, "मुझे हमेशा यकीन था कि आप कुछ खास करेंगे और आपने आगे चलकर बहुत कुछ हासिल किया। आपने इंडियन क्रिकेट को अपना बेस्ट दिया है। आपके साथ ये सफर साझा करना बहुत अच्छा रहा। बहुत बढ़िया खेला एमएस।"

धोनी ने चेन्नई को दिलाए पांच खिताब

धोनी ने अपने 18 सालों के करियर में 16 साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। उन्होंने दो सीजन पुणे सुपर जायंट्स के साथ बिताया। धोनी ने चेन्नई को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनाया। उन्होंने आईपीएल 2024 से टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और उसके बाद से चेन्नई अब तक एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। धोनी अब सीएसके के मेंटर के रूप में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Exclusive: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले डर में कीवी कप्तान टॉम लाथम, बुमराह को लेकर अपनी टीम को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत पर गिरी गाज, इस गलती की वजह से ICC ने टीम इंडिया पर ठोका जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।