'सचमुच लाजवाब थी', वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए 'क्रिकेट के भगवान', तारीफ में कह गए बहुत कुछ
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए। ...और पढ़ें
-1779902522446_m.webp)
वैभव ने खेली 97 रन की पारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। 15 साल के बल्लेबाज ने 334.48 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के जड़े। इस दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी वैभव की इस पारी के फैन हो गए। उन्होंने एक्स पर लिखा, वैभव सूर्यवंशी का बल्ले का स्विंग शानदार रहा है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि वे कितनी खूबसूरती से फ्रंट फुट को हटाकर पैरों की ओर आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। इसी फ्रीडम के कारण वे इस तरह से खेल पाते हैं। वह पारी सचमुच लाजवाब थी!
Vaibhav Sooryavanshi’s bat swing has been outstanding. What’s even more remarkable is how beautifully he clears his front foot to create room for balls aimed at his legs. This freedom allows him to play the way he does.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2026
That innings was nothing short of spectacular!
पहली बार प्लेऑफ खेल रहे
पहली बार आईपीएल प्लेऑफ खेल रहे वैभव ने बेखौफ अंदाज मे बल्लेबाजी की। उन्होंने पैट कमिंस के एक ओवर में सिक्स की हैट्रिक लगाई। वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बने। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ा। गेल ने 30 गेंदों पर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था। वह इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर हवाई फायर करने के प्रयास में वैभव कैच आउट हुए।
We are seeing a miracle, we are seeing a future star, we are seeing Vaibhav Sooryavanshi the wonder boy. Jaw dropping sixes, breaks universal boss Chris Gayle's record of most sixes in his first full IPL season. And he's just 15. The opposition players, owners and the entire…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 27, 2026
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
- वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्स (2026)
- क्रिस गेल: 59 सिक्स (2012)
- आंद्रे रसेल: 52 सिक्स (2019)
- अभिषेक शर्मा: 43 सिक्स (2024)
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने एलिमिनेटर में मचाई तबाही, शतक जड़ने से चूके फिर भी बना दिए 11 रिकॉर्ड
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।