Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी कप्तान ने टीम की सबसे बड़ी कमी को किया उजागर, बताया कैसे होता है खिलाड़ियों का चयन?

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 09:20 PM (IST)

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में पाक टीम में सेलेक्शन को लेकर टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा का इस फॉर्मेट में करियर सवालों के घेरे में है। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके अलावा वे बल्ले से भी फ्लॉप रहे थे। तो वहीं जारी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में भी बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। आगा ने अपने टी20 करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    सलमान का कहना है कि अगर उन्हें वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बेहतर तैयारी के लिए टी20 क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ता है, तो वे लेंगे। इसके अलावा आगा ने पीएसएल के प्रदर्शन के आधार पर पाकिस्तान टीम में खिलाड़ियों के चयन की आलोचना की है। उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। पाक टीम में सेलेक्शन के लिए घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को ध्यान में रखना चाहिए।

    सलमान आगा ने टी20 करियर पर दिया बड़ा बयान

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पत्रकारों से बात करते हुए सलमान ने कहा, "विश्व कप अभी काफी दूर है। हालांकि, हमें वर्कलोड मैनेजमेंट को भी ध्यान में रखना होगा। अगर मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट से ब्रेक लेने से वनडे और टेस्ट की तैयारियों में मदद मिलेगी, तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगा।"

    सलमान का खराब प्रदर्शन

    पाकिस्तानी कप्तान टी20 फॉर्मेट में एक साल से अधिक समय से टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। वे बल्ले से भी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और 7 मैचों में सिर्फ 60 रन ही बना सके थे। तो वहीं पीएसएल में भी उनका बल्ला शांत रहा है और मात्र 84 रन बनाए हैं। इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज सिर्फ 20 से अधिक रन एक बार बना पाए हैं।

    पाकिस्तान टीम में चयन को लेकर बोले सलमान

    पाकिस्तान टीम में पीएसएल के आधार पर खिलाड़ियों के चयन की आलोचना हुई है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी प्रक्रिया देखना चाहूंगा, जहां पीएसएल में हम युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा की पहचान करें। हमें उनके प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए और ये तय करना चाहिए कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं। हमारा इतिहास ऐसे खिलाड़ियों से भरा रहा है, जिन्हें सीधे पीएसएल से चुना गया लेकिन वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल नहीं हो सके।"

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड-कनाडा मैच में हुई थी फिक्सिंग? कप्तान पर लगा आरोप

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: अपने ही घर में ढेर हुआ बांग्लादेश! Henry Nicholls और कीवी गेंदबाजों ने मिलकर मचाई तबाही