'मुंबई-चेन्नई का दौर खत्म हो चुका है', RCB जल्द करेगी MI-CSK की बराबरी; पूर्व कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। चैंपियन बनने के बाद ये टीम बेहद खतरनाक दिख रही है और पूर्व कोच ने बड़ा दावा किया ह ...और पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर पहली बार विजेता बनी। उन्होंने जारी सीजन में भी उसी लय को बरकरार रखा है और अंक तालिका में टॉप पर मौजूद हैं। आरसीबी की शानदार फॉर्म को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर का कहना है कि अब आरसीबी का दौरा आने वाला है।
बांगर का मानना है कि ऐसा समय हर टीम का आता है, जब वे अजेय लगती हैं। इससे पहले चेन्नई और मुंबई का भी इसी तरह का दौर चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। अब ठीक उसी तरह बेंगलुरु के लिए भी चल रहा है। उनका कहना है कि गत विजेता के लिए ये एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं रह सकता है कि बल्कि वे कई बार आईपीएल की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।
संजय बांगर ने की भविष्यवाणी
जियोस्टार पर बात करते हुए बांगर ने कहा, "एक टीम के रूप में अलग-अलग दौर आते हैं। ऐसा ही दौर चेन्नई और मुंबई का चल रहा था, जब वे अजेय लग रहे थे। मेरा मानना है कि अब आरसीबी का समय आ गया है। टीम को सफलता मिलने से चैंपियनशिप जीतने के मामले में ही नहीं बल्कि निरंतरता के मामले में भी उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसका असर टीम प्रबंधन और मालिकों पर पड़ता है। इसके बाद आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"
पूर्व आरसीबी कोच ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि ये सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने तक नहीं है बल्कि उनके लिए ऐसा दौर हो सकता है, जहां वे तीन या चार सालों तक कुछ असाधारण कर सकते हैं। इसी के साथ वे आईपीएल की उन टीमों में शामिल हो सकते हैं, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं। मुझे लगता है कि आरसीबी की टीम बहुत जल्द उनकी लिस्ट में शामिल हो जाएगी।"
IPL 2026 में बेंगुलुरु की शानदार शुरूआत
बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का आगाज शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत हासिल की है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।