Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अफसोस', पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा; Shahid Afridi के दो टूक बयान ने मचाई खलबली

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 04:06 PM (IST)

    पाकिस्‍तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्‍कार करने का फैसला लिया, जिस पर पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने रिएक्‍शन दिया है। अफरीद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शाहिद अफरीदी

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने अपनी सरकार द्वारा टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर प्रतिक्रिया दी है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है।

    पाकिस्‍तानी सरकार ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के विरोध में भारत के खिलाफ मैच बहिष्‍कार करने का फैसला किया। पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तभी से भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की ठानी जब आईसीसी ने बांग्‍लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया।

    अफरीदी ने जताया अफसोस

    अफरीदी ने समय-समय पर वकालत की है कि खेल और राजनीति को अलग-अलग रखना चाहिए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर अफसोस जताया। हालांकि, वो अपनी सरकार के फैसले के साथ खड़े रहे और आईसीसी से मामला सुलझाने की गुजारिश की।

    अफरीदी ने क्‍या कहा

     

    मेरा हमेशा से मानना है कि जब राजनीति दरवाजे बंद करती है तो क्रिकेट उसे खोल सकता है। अफसोस की बात है कि पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपने सरकार के फैसले के साथ हूं। यह वह क्षण है जबआईसीसी को नेतृत्व करना चाहिए और बयानों के बजाय निर्णयों के माध्यम से यह साबित करना चाहिए कि वह निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रत्येक सदस्य के लिए न्यायसंगत है।


    -

    शाहिद अफरीदी का एक्‍स पर पोस्‍ट

    अफरीदी ने मारी पलटी

    शाहिद अफरीदी तब खुद विवादों से घिर गए थे जब एजबेस्‍टन में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया लीजेंड्स ने पाकिस्‍तान लीजेंड्स के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

    अफरीदी ने तब पूर्व भारतीय बल्‍लेबाज शिखर धवन पर तंज कसा था, जिन्‍होंने टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान ने कहा था, 'खेल लोगों को करीब लाता है, लेकिन अगर राजनीति सभी चीजों में शामिल हो जाए तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे? कभी एक बुरा अंडा (या जला हुआ अंडा) सभी के लिए सबकुछ खराब कर देता है।'

    यह बेहद अटपटी बात है कि वो ही अफरीदी अब देश की सरकार के हस्‍तक्षेप का समर्थन दे रहे हैं, जबकि मामला टी20 वर्ल्‍ड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan T20 World Cup: सिर्फ 2 प्वाइंट नहीं, सेमीफाइनल का टिकट भी खोएगा पाकिस्तान, भारत से मैच बॉयकॉट ले डूबेगा!

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान होगा सस्पेंड? भारत से मैच बॉयकॉट करने के बाद ICC अगले 48 घंटे में लेगा बड़ा फैसला