'उसके लिए सारे...' वैभव सूर्यवंशी ने श्रेयस अय्यर को भी बनाया अपना मुरीद, पंजाब के कप्तान ने दिल खोलकर की तारीफ
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वह भारत के भविष्य हैं। अय्यर ने ये भी बताया है कि वह अपनी टीम क ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने की वैभव की तारीफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सू्र्यवंशी ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है उनका नाम चारों तरफ गूंजा है। आईपीएल में पिछले साल उन्होंने डेब्यू किया था और इस सीजन तो वह छाए हुए हैं। इतना छाए हैं कि उनके विरोधियों के पास उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी उनमें से एक हैं।
पंजाब के कप्तान अय्यर ने कहा है कि वैभव बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं और वह भारत का भविष्य हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज तक को नहीं छोड़ा और उनकी पहली ही गेंद को छह रनों के लिए भेज दिया था।
सारे शब्द कम
अय्यर ने एक इंटरव्यू में वैभव की जमकर तारीफ की है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा, "वह असाधारण प्रतिभा के धनी हैं और उनके लिए सारे विशेषण कम ही पड़ेंगे। उनका बैट फ्लो जिस तरह का है, जो लय है और गेंद आने से पहले वो जो मोमेंटम बनाते हैं, मुझे लगता है कि वह भारत के भविष्य हैं।"
वैभव ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अभी तक इस सीजन छह मैच खेले हैं और 78 की औसत से 246 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट हैरान करने वाला है। वैभव ने 236.54 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके हिस्से अभी तक दो अर्धशतक हैं।
अय्यर की टीम भी छाई
अय्यर की टीम इस सीजन फिर बेहतर खेल दिखा रही है और वह आगे से टीम का नेतृत्व करते हैं। अय्यर ने भी इस सीजन छह पारियों में अभी तक 208 रन बनाए हैं। उनकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। अय्यर ने अपनी टीम को लेकर कहा, "मैं जब भी अपने खिलाड़ियों से बात करता हूं, मेरा एक ही कहना होता है कि आप जो हैं वही रहें। आप किसी और जैसा बनने की या नकल करने की कोशिश न करें। जब आप अपने स्टाइल में निडर रहते हैं तो आपको किसी तरह का बनने की जरूरत नहीं होती है।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।