रोहित शर्मा के 'मास्टर स्ट्रोक' पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, पहले वनडे मैच में हिटमैन को दिया जीत का श्रेय
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे में रोहित शर्मा द्वारा डेरिल मिचेल को रन आउट करने को गेम चेंजर ...और पढ़ें

शुभमन गिल-रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि रोहित शर्मा के रन आउट ने पहले वनडे मैच का रुख मोड़ दिया। गिल का कहना है कि रोहित ने जिस तरह से रन आउट किया, उससे न्यूजीलैंड की टीम पर भारत हावी हो गया। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार कार्य किया। भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की वजह से कीवी टीम 185 रनों पर सिमट गई।
मुकाबले में रोहित शर्मा बल्ले से कमाल नहीं कर सके और जीरो पर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने पहली पारी के दौरान डेरिल मिचेल को रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई। मिचेल भारत के खिलाफ वनडे में शानदार रहे हैं और उनका इस मैच से पहले औसत 70 से अधिक का था। यही नहीं उन्होंने भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में अब तक चार शतक लगाए थे। रोहित के रन आउट से ग्लेन फिलिप्स और मिचेल की साझेदारी टूट गई और इसी वजह से गिल ने रोहित के रन आउट की जमकर तारीफ की।
शुभमन गिल ने की रोहित शर्मा की तारीफ
भारतीय कप्तान ने पोस्ट मैच प्रजेटेंशन में बात करते हुए गेंदबाजों और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हम गेंदबाजी में बहुत ही शानदार थे। हमारी फील्डिंग बहुत अच्छी थी। रोहित भाई के उस रन आउट ने गेम का पूरा मोमेंटम बदल दिया। उन दोनों (मिचेल और फिलप्स) ने इंडिया में भी अच्छी बैटिंग की थी, उनके बीच पार्टनरशिप हो रही थी। मुझे लगता है कि हमारी टीम की बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस रही है।"
गिल ने आगे कहा, "अंशुल एक ऐसे गेंदबाज हैं, जिनको लेकर मुझे लगता है कि वे हर परिस्थिति में गेंदबाजी करने के लिए बने हैं। हमेशा फुर्ती दिखाते हैं और गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं। पुरानी गेंद के साथ भी वो अच्छे हैं। हमें जब लगा कि पिच से कुछ नहीं हो रहा है, तो हमने बराड़ को लगा दिया क्योंकि वे पेस से एक्स्ट्रा बाउंस प्राप्त कर सकते थे।"
भारत ने जीता मुकाबला
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कमाल नहीं कर सके। ऑकलैंड में मेहमान टीम मात्र 185 रनों पर सिमट गई। अंत में ब्लेयर टिकनर ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर इस स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह चार, गुरनूर बराड़ तीन और अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए। 186 रनों के लक्ष्य को भारत ने 22.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली (74) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।