SA vs NZ: 'वो बस एक काली रात...' सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद टूट गए कप्तान एडन मार्करम; बताया कैसे फिसला फाइनल का टिकट
SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने इसे एक 'बुरी रात' बताया। फिन एलन के तूफ ...और पढ़ें

SA vs NZ: सेमीफाइनल में हारने के बाद कप्तान Aiden Markram का छलका दर्द
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Aiden Markram Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त ने दक्षिण अफ्रीकी खेमे को झकझोर कर रख दिया है। फिन एलन के ऐतिहासिक शतक और कीवी टीम के लाजवाब प्रदर्शन के बाद प्रोटियाज कप्तान एडन मार्करम ने अपनी टीम की हार को एक बुरी रात करार दिया है। टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल करने वाली अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में 'चोकर्स' साबित हुई। इस तरह कीवी टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शान से जगह बनाई।
Aiden Markram का हार के बाद छलका दर्द
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइन मैच हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्करम का चेहरा उनकी टीम की निराशा को साफ बयां कर रहा था। मैच के बाद एडन ने स्वीकार किया कि सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर उनकी टीम पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा,
यह बस एक बेहद खराब रात थी। हमने खेल के तीनों विभागों (बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग) में गलतियां कीं। फिन एलन की पारी ने हमसे मैच छीन लिया, लेकिन सच तो यह है कि हम अपनी योजनाओं को मैदान पर उतारने में नाकाम रहे। इस हार को पचाना हमारे लिए बहुत दर्दनाक है।
एडन मार्करम
एलन ने इसके साथ ही कहा,
T20 क्रिकेट में अक्सर ऐसा होता है कि अगर पावरप्ले में टीम तेज शुरुआत कर ले तो मैच का रुख वहीं तय हो जाता है। फिन एलन की पारी को और टिम सीफर्ट की पारी को बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत जल्दी मैच को हमारे हाथ से निकाल दिया। मुझे लगा था कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा रहेगा। देखने में भी यह काफी अच्छा लग रहा था। शायद हमें किसी तरह 190 तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए थी। तब हम मैच में बने रह सकते थे। नतीजे से जाहिर है कि हम निराश हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों पर मुझे बहुत गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में इन्होंने शानदार क्रिकेट खेली है। अभी सबसे पहले हमें अपनी भावनाओं को थोड़ा शांत होने देना होगा। उसके बाद टीम के तौर पर बैठकर बात करेंगे। क्रिकेट में गिरने के बाद फिर खड़ा होना पड़ता है और वापसी करनी पड़ती है।हम बेहद निराश हैं। अब हमें और मजबूती के साथ लौटना होगा और एक टीम के रूप में पहले से बेहतर बनना होगा।
एडन मार्करम
फिन एलन के 'तूफान' ने किया पस्त
मार्करम ने फिन एलन की जमकर तारीफ की, जिन्होंने मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। फिन एलेन ने 33 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए और कीवी टीम को फाइनल का टिकट दिलाने में अहम योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका की टीम फिर 'चोक' कर गई
जब एडन मार्करम से चोकर्स टैग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बचाव ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था, लेकिन सेमीफाइनल में वह उस लय को बरकरार नहीं रख सके। बता दें कि अफ्री की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच में जीत हासिल की थी और सुपर-8 स्टेज में भी उसने अपने तीनों मैच में जीत हासिल की थी और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यानी 7 मैच में जीत हासिल करने के बाद सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।