Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साकिब हुसैन ने खोला राजस्थान के खिलाफ कहर बरपाने वाली गेंदबाजी का राज, डेब्यू पर 4 विकेट लेने का किसे दिया क्रेडिट?

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 12:06 AM (IST)

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले साकिब हुसैन ने 4 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला जीता। साकिब ने अपनी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    साकिब हुसैन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही राजस्थान रॉयल्स को हराने में अहह भूमिका निभाई। साकिब ने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और अपनी इस शानदार गेंदबाजी का श्रेय उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को दिया है।

    हैदराबाद की गेंदबाजी अब तक टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही थी लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में दो युवाओं ने मिलकर सब बदल दिया। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब ने मैच में डेब्यू किया और तहलका मचा दिया। प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट हासिल कर राजस्थान की हार को लगभग सुनिश्चित कर दिया था। इसके बाद साकिब ने भी अपना जलवा दिखाया और 4 विकेट हासिल किए। मैच के बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे किसकी वजह से ऐसी गेंदबाजी कर सके।

    साकिब हुसैन ने खोला सफलता का राज

    पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए साकिब ने कहा, "हर खिलाड़ी उम्मीद करता है कि उसका डेब्यू ऐसा रहे। मुझे सच में बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। हमारे गेंदबाजी कोच ने एक दिन पहले बताया था कि मैं मैच खेल रहा हूं। उसके बाद से मेरा पूरा ध्यान मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर था। मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मैंने खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखा।"

    21 वर्षीय गेंदबाज ने अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को दिया है। साकिब ने खुलासा किया कि एरोन पिछले 4 सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वरुण भाई पिछले 4 सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में, जो भी आपको सुधार दिख रहा है, वो सब उनकी वजह से है। मैं इसका पूरा श्रेय उनको ही देना चाहता हूं। अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन करना बहुत खास है।"

    साकिब की खतरनाक गेंदबाजी

    साकिब ने मैच में 4 ओवरों में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने पहले ओवर में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनावन फरेरा के बीच हुई 118 रनों की साझेदारी को तोड़ा और फरेरा को आउट किया। इससे पहले हैदराबाद ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए थे और राजस्थान 159 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने 57 रनों से जीत हासिल कर ली।

    यह भी पढ़ें- RR vs SRH: प्रफुल्ल हिंगे के ड्रीम डेब्यू ने राजस्थान के विजय रथ को रोका, हैदराबाद को मिली दूसरी जीत

    यह भी पढ़ें- महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने प्राइज मनी का किया एलान