Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs USA: गौतम गंभीर के एक मैसेज से पलट गई बाजी, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा; बुमराह-सुंदर पर दिया अपडेट

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 11:31 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के तीसरे मैच में अमेरिकन क्रिकेट टीम ने दुनिया की नंबर वन क्रिकेट टीम भारत को घुटनों पर ला दिया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सूर्यकुमार यादव रहे मुकाबले के हीरो।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के बाद 1 दिन पहले भारतीय टीम में आए मोहम्‍मद सिराज (3 विकेट) की उम्‍दा गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने जीत के साथ टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज किया। टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हराया।

    मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पूरी तरह फेल नजर आई। पावरप्‍ले में भारत को 4 झटके लग चुके थे। 77 के स्‍कोर पर भारत के 6 प्‍लेयर पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, कप्‍तान सूर्या ने एक छोर संभाले रहा। भारत के 3 बल्‍लेबाजों का खाता नहीं खुला तो 4 ही दहाई के आंकड़े को क्रॉस कर पाए। प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए कप्‍तान सूर्या ने बताया कि ड्रिंक्‍स ब्रेक में गौतम गंभीर से उनकी क्‍या चर्चा हुई। इसके अलावा उन्‍होंने जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर पर भी अपडेट दिया।

    एक दिन ऐसा जरूर आएगा

    सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे पक्का पता था कि एक दिन ऐसा आएगा। पिछले पूरे साल मैं इसी तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था। टीम के लिए पारी को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी सीरीज खेलने के बाद मैंने इस बात को छोड़ दिया। अपना किट बैग पैक किया, दो हफ्ते परिवार के साथ बिताए। फिर नए साल में शुरुआत की और जब हम नागपुर गए, तो बिल्कुल अलग ही एहसास था।"

    गंभीर ने दिया था यह मैसेज

    77 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे। इस पर स्‍काई ने कहा, "मुझे हमेशा लगता था कि अंत तक बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की जरूरत है। मुझे कभी नहीं लगा कि यह 180-190 रन वाली विकेट है। मुझे लगा कि यह 140 रन वाली विकेट है। फिर गौतम गंभीर भाई ने 14 ओवर के बाद ब्रेक में मुझसे यही बात कही। उन्होंने मुझसे कहा, बस अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करो, तुम कभी भी स्कोर बराबर कर सकते हो। सबसे महत्वपूर्ण बात, मैंने अपना बहुत सारा क्रिकेट मुंबई में, इसी विकेट पर और मुंबई क्रिकेट के मैदानों पर खेला है। इसलिए मुझे पता है कि इस तरह की विकेटों पर बल्लेबाजी कैसे करते हैं।"

    अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी

    अंत तक बल्लेबाजी करने को लेकर भारतीय कप्‍तान ने कहा, "आपको यह समझना था कि एक बल्लेबाज को अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी। मैं बस यह देखता रहता था कि उस समय कौन गेंदबाजी करने वाला है और कितनी गेंदें बची हैं। मैं बस अच्छे शॉट खेलने और अपने तरीके से खेलने की कोशिश करता रहता था।"

    इस मैदान पर बहुत क्रिकेट खेला

    मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्या ने कहा, "मैंने यहां आजाद मैदान में बहुत क्रिकेट खेला है। यहां का क्रॉस मैदान मुंबई के मैदान से थोड़ा अलग था। जब हम उठे तो धूप बहुत कम थी। पर्याप्त धूप नहीं थी और मैं क्यूरेटर को दोष नहीं दे रहा हूं। साथ ही हम हर बात को नजरअंदाज भी नहीं कर सकते। हम थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। लेकिन कोई बात नहीं, हम आराम से बैठेंगे और हमारे पास 5 दिन हैं। सुंदर दिल्ली में हमसे जुड़ रहे हैं। बुमराह को तेज बुखार था।"

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: सूर्या के तूफान के बाद 'मियां मैजिक', यूएसए के खिलाफ ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो; बचा ली टीम इंडिया की लाज

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: सूर्यकुमार यादव का होम ग्राउंड पर गरजा बल्‍ला, भारत ने जीत के साथ किया विश्‍व कप का श्रीगणेश