Trending

    IND vs ENG: फ्लॉप शो के बीच Abhishek Sharma को मिला गुरुमंत्र, सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच ने दी बड़े काम की सलाह

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 08:13 PM (IST)

    टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां वे लगातार 'डक' पर आउट हुए और रन बनाने में विफल रहे। सेमीफाइनल से पहले, बॉलिंग क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    IND vs ENG: फ्लॉप शो के बीच Abhishek Sharma को मिला गुरुमंत्र

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Morne Morkel advice to Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पहेली उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बने हुए हैं। दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज होने के बावजूद अभिषेक का बल्ला इस टूर्नामेंट में पूरी तरह खामोश रहा है।

    लेकिन, बड़े मुकाबले (IND vs ENG Semi Final) से ठीक पहले टीम के बॉलिंग कोच मोर्न मोर्केल उनके बचाव में उतरे हैं। मोर्केल ने अभिषेक को एक खास गुरुमंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि आप अपने पुराने शानदार पलों को याद करो और कल का मैच 'जीरो' से शुरू करो।

    अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश

    अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी डरावने सपने जैसा रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन बार 'डक' (0) पर आउट होकर उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।

    ग्रुप स्टेज के दौरान दिल्ली में उन्हें गंभीर 'फूड पॉइजनिंग' हो गई, जिसके चलते उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच छोड़ना पड़ा।

    इसके बाद उन्होंने वापसी की और उसके बाद अफ्रीका के खिलाफ 15 (12 गेंद) और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में मात्र 10 रन बना सके।

    मोर्न मोर्केल ने दी अहम सलाह

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्केल ने अभिषेक की मानसिक स्थिति को समझा। उन्होंने युवा बल्लेबाज की तुलना संजू सैमसन के कठिन दौर से की। मोर्केल ने कहा,

    "यह खेल कभी-कभी आपके प्रति बहुत क्रूर हो जाता है। संजू भी कुछ समय पहले इसी स्थिति में थे। एक युवा खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर जमा रहा है, उसके लिए यह 'ग्रोथ' और सीखने का समय है। यह अनुभव उन्हें भविष्य में एक परिपक्व खिलाड़ी बनाएगा।"

    इंग्लैंड के खिलाफ क्या दिखेगा जलवा?

    मोर्केल ने अभिषेक को सलाह दी है कि वह अपनी तकनीक की चिंता करने के बजाय अपनी ताकत पर भरोसा करें। उन्होंने अभिषेक को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी की याद दिलाई।

    पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक ने मात्र 54 गेंदों में 135 रन कूटे थे, जो टी20आई में किसी भारतीय का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले भगवान की शरण में भारतीय टीम, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्‍लैंड का सेमीफाइनल तो टीम इंडिया होगी बाहर, ICC के नियम ने बढ़ाई टेंशन