वैभव सूर्यवंशी कैसे करते हैं बेखौफ बल्लेबाजी? पिता संजीव ने किया सबसे बड़ा खुलासा
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी बैटिंग कर टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव ने 80 गेंदों पर 17 ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के पिता का खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी का मानना है कि वैभव किसी से डरता नहीं है और वो निडर होकर खेल दिखाता है। वैभव की ये निडरता अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी देखने को मिली, जहां उन्होंने 80 गेंदों पर ही 175 रन ठोक डाले। भारत और इंग्लैंड के बीच जीत-हार का अंतर भी वैभव ही रहे क्योंकि टीम इंडिया के 411 रनों के जवाब में इंग्लैंड भी 41वें ओवर तक 311 रनों तक पहुंच गई थी।
भारत ने इस मुकाबले को 100 रनों से अपने नाम किया और रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप अपने नाम किया। हर पिता का सपना होता है कि उनका बेटा नाम रौशन करे और वैभव के पिता संजीव का ये सपना पूरा हो गया। वैभव की आज देश ही नहीं बल्कि विदशों में चर्चा हो रही है और उनके निडर खेल की जमकर तारीफ हो रही है। अब वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपने बेटे के निडर खेल के बारे में बड़ा खुलासा किया है। तो वहीं चाचा राजीव ने उम्मीद जताई है कि वैभव जल्द ही सीनियर टीम के लिए खेलेंगे।
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी का खुलासा
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद संजीव सूर्यवंशी ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, "वैभव ने जब से क्रिकेट खेलना शुरु किया है, उसका सपना यही रहा है। आज वो सपना सच हो गया है। सभी बच्चों ने बेहतरीन खेल दिखाया है और हमें उनके साथ पूरे देश का आशीर्वाद मिला है। वैभव किसी से नहीं डरता है। बचपन से ही वो बेहतरीन गेंदबाजों का सामना बहुत ही सहजता से करता आया है। आज वैभव ने, जो पारी खेली वो टीम के लिए बहुत उपयोगी रही।"
वैभव के चाचा ने दिया रिएक्शन
वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमारा पूरा परिवार खुश है कि भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। वैभव ने टूर्नामेंट में 30 छक्के लगाए और अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हमें पूरा भरोसा है कि वैभव जल्द ही भारत की सीनियर टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।