Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीतकर मचाया धमाल, IPL Final के बाद मिलियन-डॉलर सवाल पर तोड़ी चुप्पी
Vaibhav Suryavanshi ने 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सहित कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। ...और पढ़ें
-1780285073863_m.webp)
Vaibhav Suryavanshi ने Orange Cap समेत 5 अवॉर्ड्स जीतने के बाद क्या कहा?
HighLights
Vaibhav Suryavanshi बने ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर
RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब
वैभव ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Statement: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान किया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, उसने उन्हें सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बनाया।t
उन्होंने 237 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वैभव को आईपीएल 2026 फाइनल के बाद मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के अवॉर्ड मिले। एक ही सीजन में 5 बड़े अवॉर्ड्स जीतने के बाद वैभव ने कमेंटेटर रवि शास्त्री को अपने दिल की बात कही।
Vaibhav Suryavanshi ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
दरअसल, जब वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड्स जीतने के बाद प्रेजेंटेशन में बात करने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका जवाब वैभव ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता से दिया। मोस्ट वैल्यूएबर प्लेयर चुने जाने पर वैभव ने कहा कि अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है।
इस दौरान उन्होंने कहा, "सर मैं आजकल दूध नहीं पी रहा हूं।" इस सीजन में क्या सीखा, इस सवाल पर वैभव ने कहा कि हर मैच को एक ही तरीके से नहीं खेला जा सकता है। हर मैच की परिस्थितियां अलग होती हैं और उसी के अनुसार खेलना पड़ता है।
खबरें और भी
फिटनेस पर क्या बोले वैभव?
आगे कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक चोटों से दूर रहकर खेलना है, तो फिटनेस पर लगातार काम करना होगा। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के माहौल को भी दिया। सीनियर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और पूरी टीम मेरा समर्थन करती है। टीम का माहौल काफी अच्छा है। वहीं गावस्कर और हरभजन सिंह के साथ हुए इंटरव्यू में वैभव से अपने बिहार के भोजपुरी दर्शकों के लिए कुछ कहने के लिए जब कहा गया तो उन्होंने कहा कि 'जल्दी मिलब बिहार में'।
बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने इस सीजन कुल 72 छक्के लगाए, जिसके बाद उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया। ये एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 72 छक्के का रिकॉर्ड रहा। वहीं, IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में 400, 500 और फिर 776 रन (600+ का आंकड़ा पार) बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। हालांकि, आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से वैभव बस एक कदम दूर रह गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।