विराट कोहली ने चुनी अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी, 55 शतकों को नजरअंदाज कर सभी को चौंकाया
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के रूप में 43 रनों की पारी को चुना ...और पढ़ें

विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 38 साल के हो चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और कई यादगार पारियां खेली हैं। विराट ने अपने जन्मदिन के मौके पर वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बेस्ट पारी चुनी है। कोहली ने वनडे में 55 शतक लगाए हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के रूप में 43 रनों की पारी को चुना है।
कोहली ने 43 रनों की पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताकर हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कोहली ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेली गई 43 रनों की पारी को अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया है। उन्होंने इस दौरान वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में खेली 35 रनों की पारी का भी जिक्र किया लेकिन जब उनसे सर्वश्रेष्ठ पारी के बारे में पूंछा गया, तो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेली पारी को सबसे ऊपर रखा।
विराट कोहली ने किया सरप्राइज
दिग्गज बल्लेबाज के जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा किया है। जहां पर कोहली ने अपने करियर की बेहतरीन पारियों पर बात की है। कोहली से सबसे पहले 35 रनों की वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई पारी और श्रीलंका के खिलाफ 2012 में नाबाद 133 रनों की पारी में किसी एक को चुनने को कहा गया। श्रीलंका के खिलाफ उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 321 रनों के लक्ष्य को 40 ओवरों में ही हासिल कर लिया था।
उन्होंने 35 रन को शतक से ऊपर रखा गया। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में खेली गई 85 रनों की पारी से भी विश्व कप फाइनल की पारी को ऊपर रखा। भारत उस मैच में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और दो रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कोहली ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 122 रन, 2018 में केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 160 रन की पारी से भी 35 रनों की पारी को ऊपर रखा।
Birthday special! 😍 Over the years, #ViratKohli has played countless iconic innings, but which one comes out on top? Find out! 📹 Watch him soon in #INDvSL 3-match ODI series 👉 Starts 13th DEC https://t.co/ookEDInLNc
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 5, 2026
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 फाइनल की पारी को बताया सबसे ऊपर
कोहली से अंत में विश्व कप 2011 में खेली गई 35 रन की पारी और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में खेली गई 43 रनों की पारी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। इसमें उन्होंने चैंपियं स ट्रॉफी फाइनल में खेली इनिंग को चुना।
यह भी पढ़ें- 'मुझे BCCI ने टीम चुनने की आजादी नहीं दी', सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी को लेकर खोला हैरान करने वाला राज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।