Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में 10 बार बात करते हैं, कोच सितांशु कोटक ने अनबन की अफवाहों को किया खारिज

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:08 PM (IST)

    भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को कोरी अपवाह करार दिया। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर और विराट कोहली

    गौतम गंभीर और विराट कोहली

    HighLights

    1. अभ्यास सत्रों के दौरान कोहली और गंभीर को बातचीत करते नहीं देखा गया

    2. भारत और इंग्‍लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर

    3. 19 जुलाई को एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला

    कार्डिफ, पीटीआई। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को कोरी अपवाह करार देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भले ही वे एक-दूसरे से दूर-दूर दिखाई दें, लेकिन वे दिन में 10 बार बात करते हैं।

    ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर और कोहली काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं और बीसीसीआई को सलाह दी गई है कि इन दोनों को एक साथ बिठाकर उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद ली जा सकती है। बर्मिंघम और कार्डिफ में अभ्यास सत्रों के दौरान भी दोनों को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया।

    कोहली को अभ्यास सत्र के बाद कोटक से बात करते हुए देखा गया। भारत की दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद जब कोटक से पूछा गया कि क्या वह कोहली और गंभीर के बीच सेतु का काम कर रहे हैं तो वह हंसने लगे। उन्होंने कहा कि कोहली और गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) मुख्य कोच से संवाद करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।

    कोटक ने कहा कि आपने संवादहीनता की बात की है। मुझे नहीं पता कि आप ये बातें कहां से सुनते हैं लेकिन ये कोरी अफवाहें हैं। कोटक ने अपने पूर्ववर्ती अभिषेक नायर की हालिया टिप्पणी को दोहराया कि जब तक स्वयं दिग्गज बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी पर सलाह न मांगे, तब तक उन्हें कोई सलाह नहीं देनी चाहिए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जब विराट बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं, तो बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैंने यह महसूस किया है कि अगर वह सुझाव नहीं मांगते हैं या कोई ऐसी महत्वपूर्ण बात नहीं है जिस पर ध्यान देने की जरूरत हो तो उन्हें परेशान करने का कोई मतलब नहीं है। आपको उन्हें बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए।

    मैं यह नहीं कहूंगा कि रोहित संघर्ष कर रहा है: कोटक

    भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा की खराब प्रदर्शन के लिए हो रही आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान न तो दबाव में हैं और न ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। अब केवल वनडे प्रारूप में खेलने वाले रोहित ने गुरुवार को 47 गेंद पर 26 रन बनाए।

    कोटक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे काबिल खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव पड़ेगा। वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें ऐसा महसूस ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सही है कि उन्होंने दो मैचों में रन नहीं बनाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। आज भी ऐसा लग रहा था कि वह शायद अच्छी पारी खेलेंगे। लेकिन यह कोई मसला नहीं है।

    कोटक ने यह जवाब तब दिया जब उनसे पूछा गया था कि क्या यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सीरीज खत्म होने के बाद वनडे में प्रारंभिक बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि वह संघर्ष कर रहे थे। लेकिन शायद वह जिन शॉट को आमतौर पर ऊपर की ओर खेलते हैं उन पर सहज महसूस नहीं कर रहे थे और ऐसा डबल बाउंस के कारण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल? दूसरे मैच के बाद सामने आई अंदर की सच्चाई

    यह भी पढ़ें- India vs England 2nd ODI Highlights: भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे मैच