Virat Kohli को सिर्फ इस कारण दिल्ली ने IPL नीलामी में नहीं खरीदा, वीरेंद्र सहवाग के खुलासे से हैरान हुए फैंस
विराट कोहली के लिए दिल्ली ने 2008 के ऑक्शन में बोली नहीं लगाई थी। सहवाग ने अब खुलासा किया है कि आखिर कोहली को दिल्ली ने अपनी टीम में क्यों शामिल नहीं ...और पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग-विराट कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि विराट कोहली को आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने क्यों अपनी टीम में शामिल नहीं किया था। सहवाग का कहना है कि दिल्ली में पहले से ही कई ऐसे बल्लेबाज थे, जो टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते थे और इसी वजह से कोहली को नहीं चुना गया था।
दिल्ली की टीम में पहले से ही सहवाग, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज थे। ऐसे में टॉप ऑर्डर में जगह बननी बहुत मुश्किल थी। विराट कोहली तीसरे या चौथे नंबर पर बैटिंग करते थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना। दिल्ली ने गेंदबाज प्रदीप संगवान को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उसके बाद कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में चले गए और अब तक उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने किया खुलासा
जियोहॉटस्टार की चैंपियंस वाली कमेंट्री के दौरान सहवाग ने कहा, "आईपीएल के पहले सीजन 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शिखर धवन के साथ तिलकरत्ने दिलशान भी थे। वे दोनों ओपनर थे लेकिन उन्हें हम तीसरे और पांचवें नंबर पर उपयोग करना चाहते थे क्योंकि गौतम और मैं पारी की शुरूआत करने वाला था। मनोज तिवारी चौथे नंबर बल्लेबाजी करने वाले थे। इस तरह हमारे पास टॉप ऑर्डर में कई सारे विकल्प थे और उन्हें बैटिंग ऑर्डर में फिट करना मुश्किल था।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "विराट कोहली भी ऊपरी क्रम के बल्लेबाज थे, जो तीसरे और चौथे नंबर पर बैटिंग करते थे। हमारे पास ऐसा स्लॉट खाली नहीं था, जिसके लिए उन्हें टीम में शामिल करें। हमारे पास गेंदबाजों की कमी थी और इसी वजह से हमने विराट कोहली से ऊपर प्रदीप संगवान को चुना।"
प्रदीप संगवान का करियर
विराट कोहली आज दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर में से एक हैं। तो वहीं दूसरी तरफ संगवान गुमनाम हो चुके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था। वे घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते थे और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 की विजेता टीम का हिस्सा रहे थे, जहां विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 178 विकेट हासिल किए। तो वहीं 60 लिस्ट ए मैचों में 99 विकेट दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 102 मैच खेले हैं, जिसमें 104 विकेट अपने नाम किए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।