Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन पर युवराज सिंह का बयान आया सामने, सरकार से की बड़ी अपील

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:13 PM (IST)

    भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर युवराज सिंह का दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने छात्रों और सरकार से बड़ी अपील की है। ...और पढ़ें

    युवराज सिंह

    युवराज सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में नीट परीक्षा लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जंतर-मंतर पर पहले ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था लेकिन 20 जुलाई को ये हिंसक हो गया। इसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसको लेकर अब भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

    युवराज का मानना है कि मामले का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले जसप्रीत बुमराह का पत्नी संजना गणेशन ने भी हिंसक प्रदर्शन को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने छात्रों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले की आलोचना की थी। अब युवराज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    युवराज सिंह ने की खास अपील

    युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रदर्शन को लेकर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, "हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को शांति से सीखने, सुरक्षा के साथ बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए। आपकी भलाई ही एक बेहतर भारत की नींव है। आइए हम सब मिलकर देखभाल, अवसर और उम्मीद वाले समाज बनाएं। बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं।"

    Yuvraj Singh Reaction

    CJP का 'संसद चलो' मार्च

    20 जुलाई को सीजेपी ने दिल्ली में 'संसद चलो' मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्रवाई की। विपक्षी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की और लाठीचार्ज व आंसू गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

    खबरें और भी

    संसद में भी हुआ बवाल

    नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच संसद में गतिरोध जारी है। विपक्ष चर्चा के लिए विशेष नियम की मांग कर रहा है, जबकि सरकार बहस के लिए तैयार है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कई बार सदन स्थगित हो चुका है। 21 जुलाई को विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास की तरफ मार्च किया था, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बतौर कप्तान पहली जीत के लिए बेताब होंगे श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: युवराज सिंह को पीछे छोड़ने की दहलीज पर शिवम दुबे, जिम्बाब्वे के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास