9 घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी और 535 गेंदों का सामना, टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे धीमे शतक की दिलचस्प कहानी
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के बल्लेबाज ने 557 मिनट में सबसे धीमा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। वे 9 घंटे ...और पढ़ें

क्रिकेट इतिहास का सबसे धीमा शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 फॉर्मेट आने के बाद क्रिकेट खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है। एक तरफ जहां टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का धैर्य देखा जाता है, जबकि टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग होती है। आज के समय में टीमें टेस्ट क्रिकेट में भी आक्रामक खेल दिखाती हैं। बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाते हैं। हालांकि, इतिहास में ऐसे बैटर्स हुए हैं, जिन्होंने अपने धैर्य भरी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज हुआ है, जो क्रीज पर 9 घंटे से अधिक समय तक टिका रहा और फिर शतक पूरा किया। क्रिकेट इतिहास में समय के लिहाज से सबसे धीमा शतक यही है, जहां बैटर ने सैकड़ा जड़ने के लिए 557 मिनट लिया। इसके अलावा गेंदों के लिहाज से सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एक पूर्व बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 535 गेंदों पर ये कारनामा किया था।
मुदस्सर नजर ने इंग्लिश गेंदबाजों को किया परेशान
'खूंटा गाड़ना', ये कहावत अगर क्रिकेट की दुनिया में किसी बल्लेबाज के लिए सटीक साबित होती है, तो वो हैं पाकिस्तान के पूर्व बैटर मुदस्सर नजर। उन्होंने 1977 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए क्रीज पर ऐसा खूंटा गाड़ा कि इंग्लिश गेंदबाजों के पसीने छूट गए। उन्होंने 9 घंटे 17 मिनट यानी कुल 557 मिनट तक बल्लेबाजी की और इस दौरान 520 गेंदें खेली। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में समय के लिहाज से सबसे धीमा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
मुदस्सर का क्रिकेट करियर
नजर के अगर क्रिकेट करियर को देखें, तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 76 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 38.09 की औसत के साथ 4114 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 17 अर्धशतक निकले। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 66 विकेट लिए। 122 वनडे मैचों में खेलते हुए उन्होंने 2653 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उनके नाम 111 विकेट भी हैं।
कोलिन कॉड्रे का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे धीमा शतक की बात करें, तो यहां पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज कोलिन कॉड्रे का नाम आता है। उन्होंने 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 535 गेंदों पर शतक लगाया था। कॉलिन ने इंग्लिश टीम के लिए कुल 114 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 44.06 की औसत के साथ 7624 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 38 अर्धशतक निकले।
