Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस को डबल झटका देकर जड़ा स्‍पेशल 'शतक', बनाया नायाब रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:56 PM (IST)

    पंजाब किंग्‍स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ एक ओवर में दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। अर्शदीप ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अर्शदीप सिंह (Pic Credit- IPL.com)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पंजाब किंग्‍स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दो झटके देकर इतिहास रच दिया। अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए। अर्शदीप सिंह विकेटों का 'शतक' लगाने वाले पंजाब किंग्‍स के पहले गेंदबाज बने।

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर पारी का तीसरा ओवर करते हुए इतिहास रचा। अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर रेयान रिकलटन (2) को शशांक सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ अर्शदीप ने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए।

    अगली ही गेंद पर उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई पर डबल अटैक किया। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना डगआउट लौटे। अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर के 87वें मैच में 100 विकेट का आंकड़ा पार किया। अर्शदीप सिंह 100 आईपीएल विकेट लेने वाले 24वें भारतीय गेंदबाज बने।

    चक्रवर्ती को पछाड़ा

    अर्शदीप ने मुंबई के दो बल्‍लेबाजों को शिकार बनाकर अपने विकेटों की संख्‍या 101 पहुंचाई। इसी के साथ उन्‍होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा। चक्रवर्ती ने 87 मैचों में 100 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक ने 147 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया।

    स्‍पेशल क्‍लब का बने हिस्‍सा

    अर्शदीप सिंह आईपीएल में 100 या ज्‍यादा विकेट लेने वाले पांचवें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने। न्‍यूजीलैंड और मुंबई इंडियंस के पेसर ट्रेंट बोल्‍ट आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। बोल्‍ट ने 144 विकेट चटकाए हैं।

    आईपीएल में 100 या ज्‍यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

    • 144 - ट्रेंट बोल्‍ट
    • 114 - जयदेव उनादकट
    • 106 - आशीष नेहरा
    • 102 - जहीर खान
    • 100* - अर्शदीप सिंह

    11 मैचों के बाद पावरप्‍ले में विकेट

    अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं से घिरे हुए थे। मगर उन्‍होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। अर्शदीप सिंह ने 11 आईपीएल पारियों के बाद पावरप्‍ले में विकेट चटकाए।

    रिकॉर्ड किसके नाम

    याद दिला दें कि आईपीएल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्‍स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। चहल ने 179 मैचों में 224 विकेट चटकाए हैं। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार 205 विकेट के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं।

    आईपीएल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

    • 224 - युजवेंद्र चहल
    • 215 - भुवनेश्‍वर कुमार
    • 195 - सुनील नरेन
    • 192 - पीयूष चावला
    • 187 - रविचंद्रन अश्विन

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के दौरान Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड का पता चुपके से चला, एक जैसे टैटू से जुड़ गया सॉलिड कनेक्‍शन

    यह भी पढ़ें- Arshdeep Singh पर ICC का एक्शन, फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारने की मिली सजा; लगा तगड़ा जुर्माना