Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूके, फिर भी रचा इतिहास; IPL में कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:26 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी गुजरात के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने कमाल कर दिखाया है और कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं। वे 96 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 97 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, शतक से चूकने के बावजूद सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। 

    सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने आंद्र रसेल को रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।सूर्यवंशी ने पहले राजस्थान की पारी को संभाला और उन्होंने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये उनके आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक है। उनकी ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि गुजरात के गेंदबाजों ने राजस्थान पर दबाव बनाया हुआ था लेकिन वैभव ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान एक हजार रन पूरे कर लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

    वैभव को इस मुकाबले से पहले आईपीएल करियर में एक हजार रन पूरा करने के लिए 68 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 68 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। सूर्यवंशी सबसे गेंदें खेलकर एक हजार रने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 402 गेंदों पर ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज किया था। रसेल ने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था।

    सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (बॉल)-

    • वैभव सूर्यवंशी - 440 गेंद
    • आंद्रे रसेल - 566 गेंद
    • टिम डेविड - 573 गेंद
    • ट्रेविस हेड - 588 गेंद
    • फिल सॉल्‍ट - 591 गेंद

    ध्रुव जुरेल और जोस बटलर की बराबरी

    सूर्यवंशी ने अपनी इसी पारी के साथ जोस बटलर और ध्रुव जुरेल की बराबरी कर ली है। दरअसल, राजस्थान के लिए इन दो बल्लेबाजों ने आईपीएल के प्लेऑफ में दो-दो अर्धशतक लगाए थे। अब सूर्यवंशी ने भी 2 अर्धशतक लगा दिए हैं और उनकी बराबरी कर ली है।

    खबरें और भी

    सूर्यवंशी ने साई सुदर्शन को पछाड़ा

    सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में मैथ्यू हेडन और साई सुदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। वे आईपीएल में पारी के लिहास से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शॉन मार्श पहले स्थान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 21 पारियों में ये कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने इसे 23 पारियों में अंजाम दिया है।

    सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (पारी)-

    • 21 - शॉन मार्श
    • 23 - लेंडल सिमंस
    • 23 - वैभव सूर्यवंशी
    • 24 - डेवोन कॉनवे
    • 25 - मैथ्यू हेडन
    • 25 - साई सुदर्शन

    वैभव सूर्यवंशी तीसरी बार शतक से चूके

    वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर में तीसरी बार शतक से चूक गए हैं। उनके करियर में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब वे 90+ रनों के स्कोर पर आउट हुए हैं। इसके साथ उनका नाम उन बदकिस्मत बल्लेबाजों में जुड़ गया है, जो आईपीएल में सबसे अधिक बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं।

    90+ रनों पर आईपीएल में सबसे अधिक बार आउट होने वाले बल्लेबाज-

    • डेविड वॉर्नर - 3
    • केएल राहुल - 3
    • ग्लेन मैक्सवेल - 3
    • ऋतुराज गायकवाड़ - 3
    • वैभव सूर्यवंशी - 3

    यह भी पढ़ें- 27 करोड़ पाने वाले ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्‍तानी, फ्रेंचाइजी ने दिया तत्‍काल रिएक्‍शन

    यह भी पढ़ें- IPL के 'बेबी बॉस' बेस्ट ऑफ लक... बिहार के लाल को अगले बड़े टूर्नामेंट के लिए लोग अभी से दे रहे बधाई