GT vs KKR: कोलकाता को नसीब नहीं हो रही जीत, गुजरात के खिलाफ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद केकेआर की आईपीएल 2026 में स्थिति और खराब हो गई है। इस हार के साथ केकेआर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। तीन ...और पढ़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत खराब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: 2012, 2014 और 2024 में आइपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की स्थिति हर मैच के बाद और खराब होती जा रही है। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को गुजरात टाइटंस ने पांच विकेट से पराजित किया। इस हार के साथ ही कोलकाता ने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
केकेआर एक अंक लेकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। ये एक अंक भी उसे पंजाब के विरुद्ध मैच रद होने के कारण मिला है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन (79) के अर्धशतक की बदौलत 180 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार 86 रनों की पारी से 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहली बार हुआ ऐसा
कोलकाता ने अभी छह मैच खेले हैं जिनमें से उसे पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ये पहली बार है जब शुरुआती छह मैच खेलने के बावजूद उसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। इस मामले में उसने डेक्का चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2013), आरसीबी (2019), मुंबई इंडियंस (2022) की फेहरिस्त में जगह बना ली है।
ग्रीन का बल्ला नहीं दिला सका जीत
इस मैच में आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन का बल्ला जमकर बोला, लेकिन इसके बावजूद अंतिम ओवरों में केकेआर की पारी पूरी तरह ढह गई। टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले दो ओवरों में ही कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी पहले पवेलियन लौट गए। सीजन का पहला मैच खेल रहे टिम सेइफर्ट भी कुछ खास योगदान नहीं दे सके और पावरप्ले में तीसरा विकेट गिर गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शुरुआत में संयम दिखाया और फिर मध्य ओवरों में आक्रामक रुख अपनाते हुए 55 गेंदों में 79 रन बनाए जिसके दम पर कोलकाता 180 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी।
गुजरात ने ये टारगेट दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसकी जीत में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला चमका। उनके अलावा साई सुदर्शन (22) और जोस बटलर (25) ने तेजी से रन बनाकर केकेआर की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।