IPL 2026 अपने अनोखे रिकॉर्ड्स के लिए बना 'स्पेशल', 27,450 रन बने तो लगे 1426 छक्के; पूरी डिटेल्स यहां जानें
आईपीएल 2026 में कई रिकॉर्ड टूटे। इस सीजन बल्लेबाजों ने जमकर चौकों-छक्कों की बरसात की। सीजन में कुल 27,450 रन बने, जो एक रिकॉर्ड रहा। ...और पढ़ें

IPL 2026 के अनोखे रिकॉर्ड्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 समाप्त हो गया है और इसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। इस सीजन बल्लेबाजों का आतंक देखने को मिला। टीमों ने 200+ का स्कोर बनाया, तो विपक्षी टीम ने आसानी से चेज कर दिया। ये सीजन ऐसा रहा, जहां सबसे अधिक बार टीमों ने 200+ का स्कोर बनाया। इसके अलावा चौकों और छक्कों के रिकॉर्ड भी टूट गए। आईपीएल 2026 पहला ऐसा सजीन था, जहां तीन बल्लेबाजों ने 700+ रन बनाए। कुल मिलाकर ये सीजन रिकॉर्ड ब्रेकर रहा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 क्यों खास रहा?
IPL 2026 रनों की बरसात
आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों की चांदी रही। बैटर्स ने खूब रन बरसाए और पिछले 18 सीजन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस सीजन कुल 74 मैच खेले गए और इस दौरान 27450 रन बने। इतने रन किसी एक सीजन में नहीं बने थे। तीन बल्लेबाजों ने भी 700 रनों के आंकडे को पहली बार पार किया। इसमें वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन शामिल हैं।
सीजन में सबसे अधिक चौके-छक्के
आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों ने खूब गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इस सीजन चौकों-छक्कों को भी बरसात हुई। सीजन में रिकॉर्ड 1426 छक्के लगे और बल्लेबाजों ने 2332 चौके भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे अधिक 72 छक्के लगाए, जो किसी एक बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे अधिक है। किसी एक टीम के द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे आगे रही, जिनके बल्लेबाजों ने गेंद को 180 बार स्टैंड्स में पहुंचाया।
शतकों का बना रिकॉर्ड
आईपीएल के 19वें सीजन में शतकों का रिकॉर्ड भी चकनाचूर हो गया। इस साल कुल 15 शतक लगे, जो एक रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले आईपीएल के एक सीजन में कभी भी 15 शतक नहीं लगे थे। आईपीएल 2025 में 14 शतक लगे थे, जो इस सीजन पीछे छूट गया। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे अधिक दो शतक लगाए।
खबरें और भी
200+ स्कोर का बना रिकॉर्ड
इस सीजन बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। सभी टीमों के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इसी वजह से सीजन में 65 बार 200+ का स्कोर बना। इस दौरान 17 मुकाबले ऐसे रहे, जब 200 या उससे अधिक रनों का टारगेट टीमों ने चेज किया।
तेज गेंदबाजों का रहा दबदबा
आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। सीजन में कुल 878 विकेट गिरे, जिसमें से 603 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे। इसके अलावा 232 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे। इस सीजन गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 29 विकेट अपने नाम किए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।