IPL: Sanju Samson ने रचा इतिहास, Delhi Capitals के खिलाफ बना डाला अनोखा रिकॉर्ड; देखती रह गई दुनिया
संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वह एक ही सीजन में एक ही टीम (दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ दो बार शतकीय ...और पढ़ें

IPL 2026: Sanju Samson ने DC के खिलाफ बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson Record vs DC: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी पारी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि आईपीएल इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। सैमसन अब आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में एक ही टीम (दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ दो बार शतकीय साझेदारी की है।
दिल्ली के घर में संजू का धमाका
दिल्ली कैपिटल्स के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को संजू सैमसन ने एक छोर संभालकर मजबूती दी। उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114* रनों की अटूट साझेदारी की। खास बात ये रही कि संजू इस सीजन में 11 अप्रैल को चेन्नई में खेले गए मैच में आयुष बदोनी के साथ दिल्ली टीम के ही खिलाफ 113 रन की साझेदारी की थी।
उनकी इस पारी की मदद से चेन्नई को 8 विकेट से जीत मिली और दो अंक लेकर वो प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई और उनके प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। धीमी पिच पर जहां दिल्ली के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, वहीं सैमसन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 17.3 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।
दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां (CSK)
संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा: 114* रन (2026)
संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे: 113 रन (2026)
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे: 141 रन (2023)
रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़: 110 रन (2021)
कोहली-राहुल के क्लब में हुए शामिल
DC के खिलाफ दोनों पारियों में नाबाद रहने के साथ संजू सैमसन के 202 रन हो गए हैं। इसी के साथ वह IPL के एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल हैं।
खबरें और भी
विराट कोहली ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रन बनाए थे और वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उस सीजन उन्होंने नाबाद 100 और 109 रन की दो शतकीय पारियां खेली थीं। यह वही रिकॉर्डतोड़ सीजन था जब कोहली ने 973 रन बनाए थे।
केएल राहुल 206 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जो उन्होंने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए थे। इसमें दो नाबाद 103 रन की पारियां शामिल थीं।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: प्वाइंट्स टेबल में आज फिर होगा फेरबदल, पंजाब से नंबर-1 का ताज छीनना चाहेगी हैदराबाद
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoffs Scenarios: संजू ने मुश्किल की DC की डगर, CSK की जीत से बदल गया पूरा समीकरण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।