RCB vs GT: कगिसो रबाडा की रफ्तार से कांप गई रिकॉर्ड्स बुक, मोहम्मद शमी का कीर्तिमान हुआ चकनाचूर
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आरसीबी के ओपनर वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाकर मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें

कगिसो रबाडा (Pic Credit - X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मंगलवार को अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। रबाडा ने धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पावरप्ले में विकेट निकालकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने वेंकटेश अय्यर को अपना शिकार बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल 2026 में रबाडा ने पावरप्ले में 18 शिकार किए।
बता दें कि रबाडा ने ऑफ स्टंप लाइन पर बैक ऑफ द लेंथ गेंद डाली, जिस पर अय्यर के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मिड ऑफ से पीछे दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। अय्यर ने 7 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड टूटा
इस विकेट के साथ ही कगिसो रबाडा ने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा। शमी ने 2023 आईपीएल सीजन में पावरप्ले में 17 विकेट चटकाए थे।
आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- 18 - कगिसो रबाडा (2026)*
- 17 - मोहम्मद शमी (2023)
- 16 - मिचेल जॉनसन (2013)
- 16 - ट्रेंट बोल्ट (2020)
गुजरात को मिला 255 रन का लक्ष्य
बहरहाल, पहले क्वालीफायर की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार (93*), विराट कोहली (43) और कृणाल पांड्या (43) की उम्दा पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इस तरह गुजरात को जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य मिला।
खबरें और भी
रबाडा के पास पर्पल कैप
बता दें कि कगिसो रबाडा ने आरसीबी के खिलाफ पहले क्वालीफायर में 4 ओवर में 54 रन देकर दो विकेट झटके। वेंकटेश अय्यर के अलावा रबाडा ने कृणाल पांड्या को अपना शिकार बनाया। इस तरह रबाडा के मौजूदा आईपीएल में 26 विकेट हो गए। वो पर्पल कैप की दौड़ में भुवनेश्वर कुमार से आगे निकल गए। भुवी के 24 विकेट हैं और उनकी गेंदबाजी होना बाकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।