Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1000 छक्‍के... किरोन पोलार्ड का T20 क्रिकेट में 'हवाई कारनामा'; खतरे में पड़ा क्रिस गेल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:54 PM (IST)

    वेस्‍टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पोलार्ड टी20 प्रारूप में 1000 छक्‍के जड़ने वाले दुनिया के दू ...और पढ़ें

    किरोन पोलार्ड

    किरोन पोलार्ड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने टी20 प्रारूप में बड़ी उपलब्धि हासिल की। पोलार्ड टी20 प्रारूप में 1000 या ज्‍यादा छक्‍के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मैच में एमआई न्‍यूयॉर्क के लिए खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। पोलार्ड ने केवल 25 गेंदों में एक चौके और आठ छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। इन आठ छक्‍कों की मदद से पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपने छक्‍कों की संख्‍या 1001 पहुंचाई।

    क्रिस गेल से बस इतना पीछे

    बता दें कि टी20 प्रारूप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 463 टी20 मैचों में 1056 छक्‍के जड़े। वैसे, टी20 प्रारूप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में वेस्‍टइंडीज का बोलबाला है।

    आंद्रे रसेल 792 सिक्‍स के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। निकोलस पूरन 764 सिक्‍स के साथ चौथे स्‍थान पर जमे हुए हैं। इंग्‍लैंड के जोस बटलर 630 छक्‍के के साथ टॉप-5 की लिस्‍ट को पूरा करते हैं।

    टी20 प्रारूप में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने वाले टॉप-10 बल्‍लेबाज

    1. क्रिस गेल - 1056
    2. किरोन पोलार्ड - 1001
    3. आंद्रे रसेल - 792
    4. निकोलस पूरन - 764
    5. जोस बटलर - 630
    6. कॉलिन मनरो - 603
    7. एलेक्‍स हेल्‍स - 595
    8. ग्‍लेन मैक्‍सवेल - 577
    9. रोहित शर्मा - 568
    10. डेविड मिलर - 555

    वॉशिंगटन फ्रीडम ने रिकॉर्ड्स बुक को किया तहस-नहस

    मैच की बात करें तो पोलार्ड की टीम एमआई न्‍यूयॉर्क ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन बनाए। इसमें निकोलस पूरन के 31 गेंदों में शतक भी शामिल है।

    हालांकि, वॉशिंगटन फ्रीडम ने रिकॉर्ड्स बुक को तहस-नहस किया और केवल 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस तरह वॉशिंगटन फ्रीडम टी20 प्रारूप में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन गई है। उसने पंजाब किंग्‍स का रिकॉर्ड तोड़ा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, स्टीव स्मिथ की टीम ने रचा कीर्तिमान; ध्वस्त हुआ पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- निकोलस पूरन ने MLC में जड़ा तूफानी शतक, बस एक गेंद से बच गया क्रिस गेल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड; बहुत पीछे छूटे वैभव सूर्यवंशी