Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs GT: गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अंगकृष रघुवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, गंभीर-पंत के क्लब में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:25 PM (IST)

    कोलकाता के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने गौतम गंभीर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली ह ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अंगकृष रघुवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर की लिस्ट में जगह बना ली है। रघुवंशी आईपीएल 2026 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और इस सीजन अब तक 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। रघुवंशी ने गुजरात के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया और इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

    रघुवंशी ने मुकाबले में 44 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। ये उनका आईपीएल 2026 में पांचवां अर्धशतक है। उन्होंने ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई है। अंगकृष की पारी का ही नतीजा था कि कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। केकेआर के लिए फिन एलन, रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने अर्धशतक लगाया।

    अंगकृष रघुवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    रघुवंशी आईपीएल में 21 साल की उम्र में एक सीजन में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वे इस सीजन अब तक 5 फिफ्टी जड़ चुके हैं। लिस्ट में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का नाम पहले और दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 6-6 बार ये कारनामा किया है। अब रघुवंशी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    IPL में 21 साल की उम्र तक सबसे अधिक अर्धशतक-

    • ऋषभ पंत - 6 (2018)
    • यशस्वी जायसवाल - 6 (2023)
    • देवदत्त पडिक्कल - 5 (2022)
    • अंगकृष रघुवंशी - 5 (2026)

    गौतम गंभीर की लिस्ट में शामिल

    रघुवंशी ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद गंभीर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वे आईपीएल के इतिहास में कोलकाता के लिए किसी एक सीजन में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लिस्ट में गौतम पहले नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 2012 में 6 अर्धशतक जड़े थे।

    खबरें और भी

    कोलकाता के लिए IPL के एक सीजन में अर्धशतक-

    • गौतम गंभीर - 6 (2012)
    • रॉबिन उथप्पा - 5 (2014)
    • गौतम गंभीर - 5 (2016)
    • रॉबिन उथप्पा - 5 (2017)
    • अंगकृष रघुवंशी - 5 (2026)

    कोलकाता ने बनाए 247 रन

    गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केकेआर के लिए फिन एलन ने (93), अंगकृष रघुवंशी (82*) और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- भारत नहीं आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, IPL फाइनल के न्यौते और ICC मीटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

    यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका