LSG vs RR: Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, केवल दो रन बनाते ही इन दिग्गजों को छोड़ेंगे पीछे
लखनऊ के खिलाफ आज राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड्स होंगे। महज 2 रन बनाने के साथ ही वो आईपीएल में अपने 500 रन प ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Match Today Vaibhav Sooryavanshi: लखनऊ सुपर जायंट्स का आज आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स से सामना है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ और राजस्थान, दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।
मैच में आरआर के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं, वैभव के पास भी आज सुनहरा मौका होगा कि वो 3 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में।
Vaibhav Sooryavanshi बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
1. आईपीएल में 50 छक्कों से 6 छक्के दूर हैं
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 13 मैच खेले है और इस दौरान उन्होंने 44 छक्के लगा लिए हैं। आज लखनऊ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अगर वैभव 6 छक्के लगा लेते हैं तो वो आईपीएल में अपने 50 सिक्स पूरे कर लेंगे। इस दौरान वो करुण नायर, पार्थिव पटेल, विजय शंकर से आगे निकल जाएंगे।
आईपीएल में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 सिक्स लगाए। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने कुल 310 सिक्स लगाए हैं। विराट के नाम 299 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
2. आईपीएल में 500 रन बनाने से महज 2 रन दूर
आज लखनऊ के खिलाफ वैभव महज 2 बना लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे तेज 500 रन पूरा करने वाले 11वें बैटर बन सकते हैं। इस दौरान उनके पास सनथ जयसूर्या की बराबरी करने का मौका है, जिन्होंने 14 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
3. टी20 में 1000 रन बनाने से 53 रन दूर हैं
वैभव के पास टी20 में 1000 रन पूरा करने का मौका है। आज अगर लखनऊ के खिलाफ वो 53 रन बना लेते हैं तो वो टी20 में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।