Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड्स, भारत के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ करेंगे ऐतिहासिक कारनामा

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 09:06 PM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वे ऐसा कारनामा कर सकते हैं, जो भारत का कोई भी कप्तान नहीं ...और पढ़ें

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाल में होने वाले टेस्ट मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं। कोहली ऐसा कारनामा कर सकते हैं, जो अब तक कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर सका है। वे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। गिल शानदार फॉर्म से आ रहे हैं और ऐसे में उनसे उम्मीद होगी कि वे ये कारनामा करें।

    श्रीलंका में गिल का ये पहला मैच होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले 2017 में श्रीलंकाई टीम का दौरा किया था, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज में भारत ने कोहली की कप्तानी में 3-0 से जीत हासिल की थी। अब गिल भी उसी कारनामे को दोहराने के लिए मैदान पर उतरेंगे। उनके पास बल्ले से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

    शुभमन गिल के पास बड़ा मौका

    गिल ने अब तक भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 40 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 43.07 की औसत के साथ 2843 रन निकले हैं। उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। अगर श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दोनों मुकाबलों में वे 157 रन बना लेते हैं, डब्ल्यूटीसी के इतिहास में 3000 रन पूरे कर लेंगे। वे डब्ल्यूटीसी में इस समय भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर 3000 रन वे पूरे करते हैं, तो पहले भारतीय बैटर बन जाएंगे, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाए हैं।

    विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

    गिल ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी (2025-2027) में 950 रन बनाए हैं। अगर वे 40 रन और बना लेते हैं, तो पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी के एक चक्र में कप्तान के तौर पर 1000 रन बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे स्थान पर कोहली हैं, जिन्होंने पहले चक्र यानी 2019-2021 में 934 रन बनाए थे। अब गिल के पास वो कारनामा करने का मौका है, जो अब तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर सका है।

    खबरें और भी

    WTC के लिहाज से अहम सीरीज

    श्रीलंका का दौरा टीम इंडिया के लिए डब्ल्यूटीसी के लिहाज से काफी अहम होगा। भारत को जारी डब्ल्यूटीसी में कुल 9 मैच खेलने हैं। अगर गिल की कप्तानी वाली टीम को फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें 8 मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज में जीत हासिल कर लंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों? बहुत बढ़‍िया बंदा है वो', भारतीय हेड कोच के समर्थन में आए हरभजन सिंह

    यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के 94 साल का ऐतिहासिक सफर, श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में पलट जाएगी रिकॉर्ड्स बुक