भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब, यहां जानें पहले कब-कब चैंपियन बनी देश की 'युवा ब्रिगेड'
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अपने नाम कर लिया है। म्हात्रे अब उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्ह ...और पढ़ें

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बनी है। भारत को ट्रॉफी दिलाने में उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारत ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछी करते हुए इंग्लिश टीम 311 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को 100 रनों से अपना नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 10 बार फाइनल खेला है और 6 बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया ने कब-कब वर्ल्ड कप जीता है?
भारत ने कब-कब जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
1. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2000
मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारत ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ये फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 178 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था और विश्व कप को 6 विकेट से अपना नाम किया था।
2. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 12 रनों से अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी, जो आगे चलकर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने।
3. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012
इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने खतरनाक ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत की अगुवाई अगले विराट कोहली माने जाने वाले उन्मुक्त चंद कर रहे थे, जिन्होंने फाइनल में शतक लगातकर भारत को तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
4. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018
2018 के बैच में कई भारतीय खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने आगे चलकर टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसमें शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और अभिषेक शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। टीम इंडिया ने फाइनल में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पटखनी दी और विश्व कप को चौथी बार अपने नाम किया। भारत की कप्तानी शॉ के हाथों में थी और उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया।
5. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की कप्तानी यश ढुल के हाथों में थी और उन्होंने भारत को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदा था। इसी के साथ भारत ने ट्रॉफी का पंजा पूरा किया था।
6. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत ने छठी बार वर्ल्ड कप कब्जा जमाया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 411 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को 100 रनों से अपने नाम कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।