GT vs RR: Vaibhav Suryavanshi ने दूसरे क्वालिफायर में रचे 2 बड़े इतिहास, कोई प्लेयर नहीं कर पाया यह कारनामा
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिए। ...और पढ़ें
-1780065840730_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुल्लांपुर में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान की शुरुआत भले ही खराब रही हो, पर वैभव ने संभलकर बल्लेबाजी की।
दूसरे क्वालिफायर से पहले तक वैभव ने मौजूदा में 680 रन बनाए थे। 20 रन बनाते ही वैभव आईपीएल के इतिहास में एक सत्र में 700 रन पूरे करने वाले पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी टी20 टूर्नामेंट के एक ही सीजन में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
एक IPL संस्करण में 1-6 ओवरों में सर्वाधिक रन
- 521 - वैभव सूर्यवंशी 2026 में
- 467 - डेविड वार्नर 2016 में
- 402 - ट्रेविस हेड 2024 में
- 402 - साई सुदर्शन 2025 में
- 382 - एडम गिलक्रिस्ट 2009 में
First player in the world to score 500 powerplay runs in a T20 tournament 🤯💗 pic.twitter.com/kKB4yMM7Vv
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 29, 2026
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने यशस्वी जायसवाल का विकेट चटकाया। यशस्वी 2 गेंदों पर 1 रन ही बना सके। दूसरे ही ओवर में कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल को वापस भेज दिया। जुरेल 1 चौके की मदद से 6 गेंदों पर 7 रन ही बना सके।
खबरें और भी
Keep going, Vaibhav 💗💪pic.twitter.com/bVA9G4vAKx
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 29, 2026
सबसे धीमी फिफ्टी लगाई
वैभव ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्हें एक जीवनदान भी मिला। साई सुदर्शन ने वैभव का कैच ड्रॉप कर दिया। यह मौजूदा सीजन में उनका छठा 50+ स्कोर है। इतना ही नहीं आईपीएल में यह वैभव के बल्ले से निकाल सबसे धीमा अर्धशतक भी है।
वैभव सूर्यवंशी का IPL में सबसे धीमा अर्धशतक
- 31 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (2026)*
- 27 गेंदें बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2025)
- 23 गेंदें बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2026)
- 17 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (2025)
- 16 गेंदें बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
- 15 गेंदें बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)
- 15 गेंदें बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2026)
- 15 गेंदें बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2026)
सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (पारी)
- 21 - शॉन मार्श
- 23 - लेंडल सिमंस
- 23 - वैभव सूर्यवंशी
- 24 - डेवोन कॉनवे
- 25 - मैथ्यू हेडन
- 25 - साई सुदर्शन
सबसे तेज 1000 आईपीएल रन (बॉल)
- वैभव सूर्यवंशी: 440 गेंद
- आंद्रे रसेल: 566 गेंद
- टिम डेविड: 573 गेंद
- ट्रेविस हेड: 588 गेंद
- फिल सॉल्ट: 591 गेंद
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के एलिमिनेटर से पहले भी कहर बरपा चुके हैं Vaibhav Suryavanshi, देखें 5 सबसे घातक पारियां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।