Vaibhav Suryavanshi सस्ते में हुए आउट, फिर भी रचा इतिहास; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी अपने चिर-परिचित अंदाज में नहीं खेल पाए। ...और पढ़ें
-1776869285319_m.webp)
वैभव ने बनाए 8 रन।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी अपने चिर-परिचित अंदाज में नहीं खेल पाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से मैदान पर उतरे वैभव ने अपनी पहली गेंद पर ही चौका लगाया। इसके साथ ही वैभव ने इतिहास भी रच दिया।
सबसे तेज 500 रन
वैभव आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 227 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मैक्सवेल ने 260 गेंदों पर सहवाग ने 280 गेंद खेलने के बाद आईपीएल में 500 रन बनाए थे।
आईपीएल में सबसे तेज 500 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 227 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल: 260 गेंद
- प्रियांश आर्य: 278 गेंद
- वीरेंद्र सहवाग: 280 गेंद
- नमन धीर: 283 गेंद
🚨 Guess who just became the quickest to 500 runs in IPL? 👀🔥
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 22, 2026
वैभव ने खेला मेडन ओवर
हालांकि, वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने पहली 2 गेंदों पर 2 चौके लगाए। उसके बाद अगली 9 गेंदों पर वह कोई रन नहीं बना सके। मोहसिन खान ने पारी का चौथा ओवर किया। इस ओवर की सभी गेंदों का सामना वैभव ने किया और वह 1 रन तक नहीं बना पाए। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन ने वैभव का विकेट भी चटकाया। दिग्वेश सिंह राठी ने पीछे की ओर भागते हुए वैभव का शानदार कैच लिया।
वैभव ने बनाए 8 रन
मोहसिन खान ने ऑफ स्टंप पर लेंथ डिलीवरी थी, वैभव लेग साइड के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठे और गेंद बल्ले के किनारे से लगकर कवर की तरफ चली गई। मोहसिन खान ने अपना पहला ओवर विकेट-मेडन के साथ समाप्त किया। वैभव ने 11 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।