Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: कोहली ने इंग्‍लैंड की सरजमीं पर बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना कीर्तिमान ध्‍वस्‍त

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:21 PM (IST)

    भारत के अनुभवी बल्‍लेबाज विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विराट कोहली ने अपनी रिकॉर्ड्स बुक में एक और उपलब्धि दर्ज करा ली है। किंग कोहली इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना कीर्तिमान ध्‍वस्‍त किया।

    कोहली को दूसरे वनडे में द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 4 रन की जरुरत थी। कोहली ने पारी के 9वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बाउंड्री जमाकर कीर्तिमान अपने नाम किया।

    कैसे आगे हुए कोहली

    37 साल के बल्‍लेबाज ने इंग्‍लैंड की सरजमीं पर 59 मैचों की 75 पारियों में 2646 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली ने इंग्‍लैंड में अपना पहला अंतरराष्‍ट्रीय मैच 2011 में खेला था। वहीं, द्रविड़ ने 46 मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे।

    इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। तेंदुलकर ने 43 मैचों की 56 पारियों में 2626 रन बनाए।

    खिलाड़ी समय मैच पारियां रन सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर औसत शतक अर्धशतक
    विराट कोहली 2011-2026 59* 75* 2646* 149 40.03 3 18
    राहुल द्रविड़ 1996-2011 46 56 2645 217 55.10 8 15
    सचिन तेंदुलकर 1990-2011 43 56 2626 193 49.54 7 12
    रोहित शर्मा 2009-2026 48* 55* 2308* 140 49.95 9 10
    सौरव गांगुली 1996-2007 36 42 1949 183 47.53 4 12
    एमएस धोनी 2007-2019 60 59 1869 92 37.38 0 16
    रवींद्र जडेजा 2009-2025 44 51 1644 107* 44.43 2 11
    केएल राहुल 2018-2026 29 43 1643 149 41.07 6 5
    सुनील गावस्‍कर 1971-1986 34 46 1583 221 36.81 2 11
    शिखर धवन 2013-2022 33 40 1478 125 39.94 4 4

    विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

    हालांकि, इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले विदेशी बल्‍लेबाजों का रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज के महान बल्‍लेबाज विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज है। विव ने इंग्‍लैंड की धरती पर 55 मैचों की 63 पारियों में 3402 रन बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में फूट! गौतम गंभीर और विराट कोहली नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात?

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? कप्तान शुभमन गिल ने सारे सस्पेंस किए खत्म

    खबरें और भी