विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उम्र महज एक नंबर है! 51 साल की जोआन हिक्स ने रचा इतिहास, 5 विकेट लेकर तोड़ा 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: Sun, 30 Aug 2026 10:42 AM (IST)

51 साल और 171 दिन की उम्र में जोआन हिक्स ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

जोआन हिक्स

जोआन हिक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। उम्र महज एक नंबर है, यह बात जोआन हिक्स ने साबित कर दी है। 51 साल और 171 दिन की उम्र में जोआन हिक्स ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गई हैं। साथ ही 50 साल की उम्र के बाद पांच विकेट लेने वाली वह पहली खिलाड़ी भी हैं।

94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच स्थित एक द्वीप देश आइल ऑफ मैन के लिए खेलते हुए हिक्स ने ग्रीस के खिलाफ महिला T20I मैच में पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 94 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनने का ऑस्ट्रेलिया की बर्ट आयरनमोंगर का रिकॉर्ड तोड़ा। आयरनमोंगर ने यह रिकॉर्ड 1932 में 49 साल और 314 दिन की उम्र में बनाया था। तब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में दो बार पांच-पांच विकेट लिए थे।

47 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया

राइट-आर्म ऑफ-स्पिनर हिक्स ने 47 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। T20I क्रिकेट में यह उनका तीसरा पांच-विकेट हॉल था। साथ ही 50 साल की उम्र के बाद पहला। उन्होंने अब तक आइल ऑफ मैन के लिए 29 T20I मैच खेले हैं और 4.12 की शानदार इकॉनमी रेट से 36 अपने नाम किए हैं।

ये रिकॉर्ड भी उनके नाम

विमंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा उम्र में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड पहले उन्हीं के नाम था। उन्होंने ये दोनों कारनामे तब किए थे जब वह 49 साल की थीं। हालांकि, अब यह रिकॉर्ड मेंस और विमंस दोनों में उनके नाम है। हिक्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आइल ऑफ मैन ने ग्रीस को 15 ओवर में 52 रन पर समेट दिया। उन्होंने अपने चार ओवर में काफी किफायती गेंदबाजी की और 10 रन देकर 5 शिकार किए। 53 रन के टारगेट को आइल ऑफ मैन ने छह ओवर में हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- मिताली और चेतना की फिरकी में फंसी UAE टीम, श्रीलंका ने महज 47 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीता मैच

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज से पहले खिलाड़ियों का 'कड़ा इम्तिहान', अय्यर-सैमसन ने दिया फिटनेस टेस्ट; सिराज और कृष्णा को मिली छूट