विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हांग कांग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर शेखी बघार रहे थे पाकिस्तानी पीएम, आकाश चोपड़ा ने सरेआम बता दी गलती; उड़ा माखौल

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:51 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को हांग कांग सिक्सेस में भारत पर पाकिस्तान की जीत के पोस्ट पर ट्रोल किया ...और पढ़ें

आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी पीएम को किया ट्रोल

 आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी पीएम को किया ट्रोल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इसकी वजह उनका एक्स पर किया गया पोस्ट है जिसे लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी उनके मजे ले लिए हैं और उनकी पोस्ट में गलती भी बता दी है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत को हरा दिया था। यह टूर्नामेंट छह खिलाड़ियों का होता है जो छह ओवर प्रति पारी होता है। इस जीत को लेकर पाकिस्तान के पीएम ने पोस्ट किया और अपनी टीम की तारीफ करते हुए शेखी बघारी।

आकाश चोपड़ा ने ले लिए मजे

पाकिस्तान की जीत पर शरीफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हांग कांग 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान की भारत पर चार विकेट से शानदार जीत के लिए टीम को बधाई। यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम को भी बधाई देता हूं जो पूरी शिद्दत के साथ टीम को तैयार और सपोर्ट कर रहे हैं।"

इसे लेकर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी पीएम के मजे ले लिए और सरेआम उनकी गलती बता दी। आकाश ने इसके रिप्लाई में लिखा, "हमने भारत को हरा दिया बोलने की इतनी जल्दी थी कि फैक्ट चैक भी नहीं किया। यूएई से हारे पहले मैच में। साथ ही आप पाकिस्तान क्रिकेट के स्तर का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वहां का पीएम हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट में जीत पर पोस्ट कर रहा है। सच में!!!"

 

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 88 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 3.5 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तान में खुशी का माहौल था क्योंकि भारत के खिलाफ क्रिकेट की पिच पर जीत उसे काफी दिनों बाद नसीब हुई है। इसी की शेखी बघारने के लिए शरीफ ने पोस्ट कर दिया और फिर वह जमकर ट्रोल हुए।

एक यूजर ने लिखा, "सच में, कितने फ्रस्टरेटेड लोग हैं। अब एक अजीब सी जीत का जश्न मना रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- 'फिट हो जा, टीम में रहेगा, फिर जवाब नहीं आया', Virat Kohli ने वादा नहीं निभाया; अमित मिश्रा ने फोड़ा बम

यह भी पढ़ें- 'दबाव का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन', न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।