अभय-अनाहत ने दिखाया दबदबा, जीता इंडियन ओपन का खिताब
अभय सिंह और अनाहत सिंह ने जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन 2026 स्क्वाश टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते। अभय ने वीर चोत्रानी को 3-0 से हराया ...और पढ़ें

अनाहत सिंह ने जीता खिताब
पीटीआई, मुंबई: अभय सिंह और अनाहत सिंह ने रविवार को जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन 2026 स्क्वाश टूर्नामेंट के अंतिम दिन क्रमश: पुरुष और महिला सिंगल्स के खिताब जीते। पुरुषों का खिताबी मुकाबला पूरी तरह से भारतीय खिलाडि़यों के बीच था, जिसमें दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपने ही देश के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वीर चोत्रानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से हरा दिया।
वहीं महिलाओं के खिताबी मुकाबले में युवा सनसनी अनाहत ने मिस्त्र की हाना मोअताज को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से करारी शिकस्त दी।
अभय का शानदार फॉर्म
पुरुषों के फाइनल में अभय शानदार फॉर्म में थे। हालांकि, चोत्रानी ने पहले दो गेम में जोरदार टक्कर दी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दूसरी वरीयता प्राप्त अभय ने अपनी गति और आक्रामकता बढ़ा दी। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने अपनी चालों में धोखे और कोर्ट के एक छोर से दूसरे छोर तक तेज गति से मूवमेंट का ऐसा घातक मेल दिखाया कि उनकी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी मिस्त्र की हाना उनकी गति का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करती नजर आईं।
शुरुआत में बराबरी का मुकाबला
शुरुआती मुकाबलों के दौरान दोनों विरोधी बराबरी पर थीं और एक-दूसरे के हर वार का जवाब दे रही थीं। हालांकि अनाहत ने छह पांइंट बनाकर 11-5 से गेम जीत लिया और बढ़त बना ली। लगातार दूसरे साल खिताब जीतने पर अनाहत ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने पहले दो गेम में अच्छा खेला। तीसरे गेम में मैं थोड़ी भटक गई थी। बीच में मेरे कोच मेरे पास आए, उन्होंने मुझे फिर से अच्छी शुरुआत करने पर ध्यान देने को कहा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।