अजिंक्य रहाणे ने चुने टी20 फॉर्मेट के टॉप-5 बल्लेबाज, कोहली-रोहित और धोनी को किया नजरअंदाज
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने टी20 के पांच सबसे खतरनाक बल्लेबाज चुने हैं। उन्होंने अपनी लिस्ट में रोहित शर्मा, ...और पढ़ें
-1792155006602_m.webp)
अंजिक्य रहाणे रोहित शर्मा और विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने टी20 क्रिकेट के अपने पांच सबसे बेहतरीन बल्लेबाज चुने हैं। रहाणे के टॉप-5 में रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है।
क्रिकबज के द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने अभिषेक शर्मा के रूप में इकलौते भारतीय बल्लेबाज को अपनी टॉप-5 की लिस्ट में चुना। बता दें कि रहाणे ने इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने का फैसला किया था।
लिस्ट में बटलर समेत ये खिलाड़ी
रहाणे ने नंबर-5 पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को चुना। रहाणे ने कहा,'मेरे लिए नंबर-5 जोस बटलर होंगे। इंग्लैंड टीम के सबसे महान व्हाइट बॉल क्रिकेटर, राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके साथ में खेल चुका हूं, अब वो गुजरात टाइटंस के साथ हैं।'
इसके बाद नंबर चार पर रहाणे ने फिन एलन को जगह दी। उन्होंने एलन को बहुत ही खतरनाक बताया। रहाणे और एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में साथ में ओपनिंग कर चुके हैं।
रहाणे ने नंबर तीन पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को जगह दी। रहाणे का मानना है कि पूरन बहुत ही घातक बल्लेबाज हैं। वो स्पिनर्स, तेज गेंदबाज किसी को भी मार सकते हैं।
रहाणे की लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को जगह मिली। रहाणे ने उनकी बल्लेबाजी में कुछ सालों में हुए बदलाव की तारीफ की। उनका कहना है कि वो अब बहुत खतरनाक बल्लेबाज हो चुके हैं और टीम को अलग-अलग परिस्थितियों में मैच जीताते आ रहे हैं।
अभिषेक शर्मा नंबर-1
रहाणे ने टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों में भारतीय युवा सलामी खिलाड़ी अभिषेक को पहले स्थान पर रखा। उन्होंने अभिषेक के निरंतरता की तारीफ की।
रहाणे ने कहा, 'नंबर-1, अभिषेक शर्मा। उनका फॉर्म, निरंतरता और अंदाज। और पिछले एक साल में जिस तरह की उन्होंने मैच्यूरिटी दिखाई है, वो कमाल है।'
यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस, स्मृति मंधाना के लिए आज का मुकाबला बेहद खास
यह भी पढ़ें- पिता ने फिरकी पर दुनिया को घुमाया, लेकिन बेटा नहीं कर सका कमाल; इस बीमारी ने खत्म कर दिया क्रिकेट करियर
