Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरी बार कब मैच जिताया था हार्दिक? मुंबई के कप्तान पर बरसा दिग्गज, बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:40 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म और कप्तानी आलोचकों के निशाने पर है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने तो पांड्या से सीधा सवाल करते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आलोचकों के निशाने पर हार्दिक पांड्या

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं चल रहा है। उसने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में जीत मिली जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के प्रदर्शन को लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने तो पांड्या से बहुत सीधा और चुभने वाला सवाल किया है।

    मुंबई का सामना आज गुजरात टाइटंस से है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगी। गुजरात वो टीम है जिसे पांड्या ने अपनी कप्तानी में आईपीएल विजेता बनाया था वो भी इस टीम के पहले सीजन में। पांड्या गुजरात के साथ कप्तानी की सफलता को मुंबई के साथ नहीं दोहरा पाए हैं।

    चोपड़ा ने उठाए सवाल

    आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पांड्या से बड़ी पारी खेलने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि पांड्या को एक मैच विजयी पारी खेलने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "आपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। मैं सूर्यकुमार यादव के बारे में बात नहीं करूंगा क्योंकि वह पिछली बार मैच विजयी पारी खेल चुके हैं। लेकिन हार्दिक, मुझे याद नहीं कि आपने आखिरी बार मैच जिताने वाली पारी कब खेली थी। हमने कई सारे अच्छे कैमियो देखे, लेकिन वो 70-80 रनों की मैच विजयी पारी, जब आपने अकेले के दम पर मैच जिताया हो? हार्दिक में इस बात का दम है।"

    आकाश ने कहा कि मुंबई को कुछ करना होगा और पांड्या को आगे कर ऐसी पारी खेलनी होगी जिसकी उनमें काबिलियत है। मुंबई की स्थिति इस समय काफी खराब है क्योंकि ये टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

    लगातार हो रही है आलोचना

    पांड्या की आलोचना करने वाले आकाश अकेले नहीं हैं। भारत के एक और पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने तो पांड्या को कप्तानी छोड़कर रोहित शर्मा को दोबारा नेतृत्व देने की बात कही थी। मनोज ने कहा था कि हार्दिक को खुद कप्तानी से हट जाना चाहिए और मुंबई के मैनेजमेंट को रोहित को दोबारा कप्तानी देनी चाहिए क्योंकि उनकी लीडरशिप में इस टीम ने पांच बार खिताब जीता है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के मैचों पर लग रहा था धुआंधार सट्टा, हार-जीत पर लाखों की बाजी; नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट के फ्लैट में पड़ा छापा

    यह भी पढ़ें- Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 'IPL 2011 में एक टीम के मालिक ने किया था काला जादू'