Trending

    T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी सेलेक्‍शन कमेटी के इस मेंबर ने दिया इस्तीफा

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 08:34 AM (IST)

    चयन समिति के सदस्य अलीम डार ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफा सौंप दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा पाकिस्‍तान।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चयन समिति के सदस्य अलीम डार ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफा सौंप दिया है। पीसीबी सूत्रों ने बताया कि आईसीसी की एलीट पैनल के पूर्व अंपायर डार ने इस्तीफा दे दिया है जिसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है। डार और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं।

    हेसन के दखल से खफा थे

    डार के करीबी सूत्र ने बताया कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि चयन मामलों में वह मुख्य कोच माइक हेसन के अनधिकृत दखल से खफा थे। डार ने टी20 विश्व कप में बाबर आजम और शादाब खान को जगह दिए जाने का विरोध किया था क्योंकि दोनों का प्रदर्शन खराब था लेकिन हेसन उन्हें लेने के लिये अड़े रहे। उन्होंने कहा कि डार यह देखकर हैरान थे कि कप्तान सलमान आगा या किसी चयनकर्ता ने इसका विरोध भी नहीं किया।

    जीत के बाद भी बाहर हुई टीम

    सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में जीत के बाद भी पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया। हालांकि, बेहतर रन रेट के कारण न्‍यूजीलैंड ने इस ग्रुप से सुपर-4 में जगह बनाई। इससे पहले सुपर-8 में पाकिस्‍तान को इंग्‍लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश में धुल गया था।

    ग्रुप स्‍टेज में पाकिस्‍तान का प्रदर्शन

    ग्रुप स्‍टेज में सलमान अली आगा की कप्‍तान वाली टीम ने 4 में से 3 मैच जीते थे। 1 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। यह शिकस्‍त भारतीय टीम ने उन्‍हें दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम ने पाकिस्‍तान को 61 रन से रौंदा था। इसके अलावा पाक टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से, अमेरिका को 32 रन से और नामीबिया को 102 रन से धूल चटाई थी।

    यह भी पढ़ें- 'कप्तानी छोड़िए प्लेइंग 11 में भी...,' शाहिद अफरीदी ने शाहीन-शादाब को लगाई फटकार; इस खिलाड़ी को बताया अगला कप्तान

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup से बाहर होते ही PCB का चला 'हंटर', पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ठोका मोटा जुर्माना