चेक बाउंस मामले में Mohammed Shami को कोर्ट ने किया बरी, हसीन जहां को लगा तगड़ा झटका
अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर 1 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बरी कर दिया है। हालांकि, शमी और जहां के भरण-पोषण ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने 1 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में केस दायर किया था। कोर्ट ने शमी को बरी कर दिया है।
बता दें कि अलीपुर कोर्ट में यह मामला चार सालों से लंबित था। कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिए कि शमी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं।
याद दिला दें कि 2018 में हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने घर खर्चे के लिए 1 लाख रुपये का चेक जारी किया था, जो बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गया। हसीन जहां ने तब ही कोर्ट का रुख किया था। इस मामले के साथ-साथ, हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न दंड प्रावधानों के तहत कई शिकायतें भी दर्ज कराई थीं।
शमी ने बरी होने पर क्या कहा
शमी बुधवार को कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने फैसले के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे पता था कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था। मुझे जितनी भी रकम का भुगतान करना था, मैंने वो किया था।'
तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर, मैंने हमेशा हर परिस्थिति को अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ तरीके से संभालने की कोशिश की।' बता दें कि शमी इस समय आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वो निजी कारणों और कानूनी विवादों के कारण पिछली कुछ सालों से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
खबरें और भी
मेरी कोशिश जारी
शमी ने बताया कि क्रिकेट से दूर रहते हुए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाज ने कहा, 'एक के नियंत्रण में सबकुछ नहीं। मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं कि चीजें ठीक रहे।'
4 लाख रुपये दे रहे शमी
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच भरण-पोषण और गुजारा भत्ता को लेकर कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशों के अंतर्गत शमी इस समय हसीन जहां को हर महीने 1.5 लाख रुपये दे रहे हैं जबकि बेटी की परवरिश और ख्याल रखने के लिए 2.5 लाख रुपये का भुगतान कर रहे हैं। इस हिसाब से शमी हर महीने 4 लाख रुपये चुका रहे हैं।
हसीन जहां का तगड़ा वार
याद दिला दें कि हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई कि उन्हें जो रकम मिल रही है, वो घर खर्चों के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं। शीर्ष न्यायालय ने शमी और पश्चिम बंगाल सरकार दोनों को नोटिस जारी किया। कार्रवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया कि मां और बेटी के लिए हर महीने 4 लाख रुपये पर्याप्त नहीं हैं।
भारतीय पेसर को राहत
रिपोर्ट्स हैं कि हसीन जहां इस समय शमी के कोलकाता निवास में ही रह रही हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली और कोलकाता की यात्रा करती रहती हैं। वहीं, शमी जब क्रिकेट से दूर रहते हैं तो अपना ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बिताते हैं।
बहरहाल, जहां दोनों के बीच भरण-पोषण का मामला जारी है, वहीं बुधवार को चेक बाउंस मामले में कोर्ट के फैसले से निश्चित ही भारतीय तेज गेंदबाज को राहत मिली है।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी, हसीन जहां और कैफ... एक साथ क्यों कटे अमरोहा की लिस्ट से ये नाम, अब कहां करेंगे मतदान?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।