Arjun Tendulkar और सानिया चंडोक की मेहंदी सेरेमनी के Video सामने आए, सारा के लुक्स ने खींचा ध्यान
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही सानिया चंडोक के साथ विवाह बंधन में बंधने को तैयार हैं। इस स्टार कपल के मेहंदी सेरेमनी क ...और पढ़ें

तेंदुलकर-चंडोक परिवार एकसाथ (स्क्रीनग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जल्द ही सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आईपीएल क्रिकेटर अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है।
इस स्टार कपल के मेहंदी सेरेमनी के वीडियो मंगलवार को सामने आए, जो कुछ ही लम्हों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस समारोह में तेंदुलकर और चंडोक दोनों परिवार एकसाथ नजर आए। कुछ खबरों में दावा किया गया कि युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच भी समारोह में शामिल हुए।
याद हो कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू व अन्य प्रमुख हस्तियों को शादी में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।
Arjun Tendulkar with Fiance Saaniya & Both Side Family Arrived For Mehendi & Sangeet #arjuntendulkar #entertainmentvideo #viral #trending #fyp pic.twitter.com/hWJKiFP76A
— entertainment Video (@entertainm58059) March 3, 2026
Tendulkar & Chandok families come together for Arjun & Saaniya’s Mehndi Ceremony ❤️😍
— India Forums (@indiaforums) March 3, 2026
.
.
.#ArjunAndSaaniya #MehndiCelebration #TendulkarFamily #ChandokFamily #WeddingVibes #IndiaForums pic.twitter.com/igWGIZwfJ5
One day, Rohit Sharma and Ahaan Sharma will be standing together like Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar.🙌 pic.twitter.com/BDsYVVVHY1
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 3, 2026
सचिन तेंदुलकर की यादगार स्पीच
तेंदुलकर ने हाल ही में अर्जुन-सानिया के समारोह में कहा था, 'जब बेटा कोई लड़की को घर लेके आता है, परिचय करने के लिए, तब आप जानते हो कि बेटा बड़ा हो गया है। ये एक-दूसरे के प्यार में पागल नजर आए। अर्जुन मैं कहना चाहता हूं कि मुझे तुम पर गर्व है कि तुम्हें कोई इतना विशेष मिला, जो तुम्हें उतना ही प्यार करता है, जितना कि तुम उसे प्यार करते हो।'
अर्जुन और सानिया की जोड़ी
अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। अर्जुन भारतीय घरेलू क्रिकेट में नियमित तौर पर खेलते हैं और आगामी आईपीएल सीजन में वो लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। एलएसजी ने अर्जुन को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया था। वैसे, अर्जुन बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वहीं, सानिया चंडोक एक सफल इंटरप्रानुर हैं और मुंबई के लोकप्रिय बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं। जानकारी के मुताबिक सानिया चंडोक पिछले कुछ समय से तेंदुलकर के परिवार का करीबी हिस्सा बनी हुई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।