विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:04 PM (IST)

भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर से और महिला टीम 18 सितंबर से जापान में एशियाई खेलों में अपना अभियान शुरू करेगी। दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी और स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के विरुद्ध अपना पहला मुकाबला खेलेगी।भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें वरीयता प्राप्त हैं और सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। भारत ने पिछले सत्र में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

क्वार्टरफाइनल में भिड़ेगी टीम इंडिया

महिला वर्ग में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला पहले ही हो चुका है जबकि पुरुष टीम का सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं। महिला वर्ग का फाइनल 22 सितंबर को जबकि पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला तीन अक्टूबर को खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को वरीयता दी गई है। महिला वर्ग में कुल आठ टीमों को वरीयता दी गई है जिसमें भारत भी शामिल है।

पुरुष टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया, ओमान।

महिला टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, जापान, चीन, मलेशिया।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

पुरुष क्रिकेट टीम का शेड्यूल-

तारीख

टीम

बनाम

24 सितंबर

जापान

अफगानिस्तान

24 सितंबर

मलेशिया

हांगकांग

25 सितंबर

नेपाल

अफगानिस्तान

25 सितंबर

ओमान

हांगकांग

26 सितंबर

नेपाल

जापान

26 सितंबर

ओमान

मलेशिया

28 सितंबर

ग्रुप ए की उपविजेता टीम

भारत

28 सितंबर

ग्रुप बी की उपविजेता टीम

पाकिस्तान

29 सितंबर

ग्रुप बी की विजेता टीम

बांग्लादेश

29 सितंबर

ग्रुप ए की विजेता टीम

श्रीलंका

1 अक्टूबर

पहला सेमीफाइनल

1 अक्टूबर

दूसरा सेमीफाइनल

3 अक्टूबर

कांस्य पदक मैच

3 अक्टूबर

फाइनल

 महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल-

तारीख

टीम

बनाम

17 सितंबर

जापान

भारत

17 सितंबर

चीन

बांग्लादेश

18 सितंबर

श्रीलंका

मलेशिया

18 सितंबर

थाइलैंड

पाकिस्तान

20 सितंबर

पहला सेमीफाइनल

20 सितंबर

दूसरा सेमीफाइनल

22 सितंबर

कांस्य पदक मैच

22 सितंबर

फाइनल