टेस्ट टीम में नहीं मिली थी जगह, दिग्गजों ने सेलेक्शन कमेटी को लगाई थी फटकार; अब टीम इंडिया से जुड़ा ये गेंदबाज
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया से ऐसा गेंदबाज जुड़ा है जिसके सेलेक्शन न होने पर हंगामा मच ...और पढ़ें
-1780402010790_m.webp)
भारत की टेस्ट टीम से जुड़ा ये गेंदबाज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए जब टीम इंडिया का एलान हुआ था तब एक गेंदबाज के न चुने जाने पर काफी हंगामा बरपा था। ये गेंदबाज थे आकिब नबी। नबी ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया था।
अब नबी टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में छह जून से शुरू हो रहा है। ये टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।
टीम से जुड़े नबी
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, नबी न्यू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। नबी बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जुड़े हैं। उनके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल-2026 में दमदार खेल दिखाने वाले प्रिंस यादव भी टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े हैं। प्रिंस तो अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने भी गए हैं।
इन दोनों के अलावा चार और नेट गेंदबाज भारतीय टीम के टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करेंगे। इनमें गुरजपनीत सिंह, शिवांग कुमार, सारांश जैन, जीशान अंसारी के नाम शामिल हैं।
दोनों देशों के बीच सिर्फ दूसरा टेस्ट
ये इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2018 में बेंगलुरु में पहला टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान टेस्ट रैंकिंग में टॉप-9 में नहीं है और इसी कारण ये टेस्ट मैच टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। यह सिर्फ एक दोस्ताना मैच है जो अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट का अनुभव कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।